HomeFaridabadफरीदाबाद में यह फ्लाईओवर बन रहा जाम का केंद्र, हर रोज़ घंटों...

फरीदाबाद में यह फ्लाईओवर बन रहा जाम का केंद्र, हर रोज़ घंटों की देरी से जूझ रहे लोग

Published on

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का रेलवे फ्लाईओवर अब यातायात के लिए सहूलियत नहीं, बल्कि परेशानी का कारण बनता जा रहा है। सुबह-शाम के पीक ऑवर्स में यहां ट्रैफिक की रफ्तार थम सी जाती है, जिससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल बसें और यहां तक कि इमरजेंसी सेवाएं भी लंबी देरी का सामना कर रही हैं।

फरीदाबाद में यह फ्लाईओवर बन रहा जाम का केंद्र, हर रोज़ घंटों की देरी से जूझ रहे लोग

जानकारी के लिए बता दें कि फ्लाईओवर पर आए दिन घंटों तक जाम लगा रहता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़त है । प्रशासन का कहना है कि यह पुल वन-वे है, जिससे किसी वाहन के अचानक खराब हो जाने पर पूरी व्यवस्था चरमरा जाती है। पुल से लेकर मथुरा रोड तक जाम लग जाता है।

फरीदाबाद में यह फ्लाईओवर बन रहा जाम का केंद्र, हर रोज़ घंटों की देरी से जूझ रहे लोग

वहीं इसके अलावा सड़क की स्थिति भी जाम को बढ़ावा दे रही है। कई जगहों पर गड्ढे और अस्पष्ट लेन डिवाइडर्स के कारण वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ता है, जिससे यातायात और धीमा हो जाता है। यात्रियों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि लगातार लगने वाले जाम से न केवल उनका समय नष्ट हो रहा है, बल्कि ईंधन की बर्बादी और प्रदूषण में भी इज़ाफा हो रहा है।

फरीदाबाद में यह फ्लाईओवर बन रहा जाम का केंद्र, हर रोज़ घंटों की देरी से जूझ रहे लोग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्गों का निर्माण किया जाए। साथ ही, फ्लाईओवर पर पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से नियंत्रित करने और भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अलग समय तय करने जैसे उपाय जल्द लागू किए जाएं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this