HomeFaridabadफरीदाबाद की इस महंगी सोसाइटी में भी बदहाली चरम पर, टूटी सड़क...

फरीदाबाद की इस महंगी सोसाइटी में भी बदहाली चरम पर, टूटी सड़क से लेकर फैली गंदगी से लोग परेशान

Published on

फरीदाबाद में कई कॉलोनियों में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं परंतु यही हाल कई बड़ी सोसाइटी का भी है। बता दें कि आधुनिक जीवनशैली और बुनियादी सुविधाओं के वादों के साथ बसाई गई वीआईपी फ्लोर्स सोसाइटी आज बदहाल बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक उदासीनता की जीती-जागती मिसाल बन चुकी है। करोड़ों की लागत से विकसित इस हाउसिंग प्रोजेक्ट में रहने वाले सैकड़ों परिवार इन दिनों टूटी सड़कों, जगह-जगह फैली गंदगी और लावारिस पशुओं के आतंक से परेशान हैं।

फरीदाबाद की इस महंगी सोसाइटी में भी बदहाली चरम पर, टूटी सड़क से लेकर फैली गंदगी से लोग परेशान

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को सोसाइटी में आयोजित एक सामुदायिक संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने खुलकर अपनी नाराज़गी जाहिर की। उनका कहना है कि बार-बार नगर निगम और स्थानीय प्रशासन से शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

फरीदाबाद की इस महंगी सोसाइटी में भी बदहाली चरम पर, टूटी सड़क से लेकर फैली गंदगी से लोग परेशान

क्षेत्र में सड़कों की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दौरान जलभराव आम बात हो जाती है। साथ ही, लावारिस पशु न केवल गंदगी फैला रहे हैं, बल्कि कई बार राहगीरों के लिए खतरा भी बन चुके हैं।

फरीदाबाद की इस महंगी सोसाइटी में भी बदहाली चरम पर, टूटी सड़क से लेकर फैली गंदगी से लोग परेशान

बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार फरीदाबाद नगर निगम से संपर्क किया, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतें या तो अनदेखी कर दी जाती हैं, या फिर केवल कागज़ों में समाधान दर्शाया जाता है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो वे प्रशासन के खिलाफ सामूहिक प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this