HomeFaridabadफरीदाबाद का नीलम रेलवे रोड बना कूड़े का अड्डा, स्थानीय लोग परेशान,...

फरीदाबाद का नीलम रेलवे रोड बना कूड़े का अड्डा, स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन मौन

Published on

फरीदाबाद: नीलम रेलवे रोड पर लगातार बढ़ता कूड़े का ढेर स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता जा रहा है। क्षेत्र में फैली गंदगी और तेज़ दुर्गंध ने न केवल वातावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ चुके हैं।

फरीदाबाद का नीलम रेलवे रोड बना कूड़े का अड्डा, स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन मौन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर कई बार नगर निगम को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रोज़ इस रास्ते से गुज़रने वाले सैकड़ों लोग बदबू और गंदगी के बीच चलने को मजबूर हैं।

फरीदाबाद का नीलम रेलवे रोड बना कूड़े का अड्डा, स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन मौन

लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन से निवेदन किया गया है कि यहां से कूड़ा हटवाया जाए ताकि आस-पास के लोग और राहगीर बिना किसी परेशानी के आवाजाही कर सकें। लेकिन अब हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। वहीं  दुकानदारों का भी कहना है कि कूड़े के कारण ग्राहकों का आना कम हो गया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

फरीदाबाद का नीलम रेलवे रोड बना कूड़े का अड्डा, स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन मौन

नीलम रेलवे रोड की यह स्थिति नगर निगम के स्वच्छता दावों पर भी सवाल खड़े करती है। जहां एक ओर शहर को साफ-सुथरा बनाने के बड़े-बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं ज़मीनी स्तर पर ऐसे स्थानों की अनदेखी लोगों में नाराज़गी पैदा कर रही है।निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कूड़ा नहीं हटाया गया, तो वे सामूहिक रूप से निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this