हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय स्टेट बैंक ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.55 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। यह राशि बैंक के कर्मचारियों द्वारा एक दिन का वेतन दान कर एकत्र की गई, जो राज्य में चल रहे राहत कार्यों में मदद के लिए समर्पित की गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में SBI के शीर्ष अधिकारियों ने यह चेक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को औपचारिक रूप से सौंपा। मुख्यमंत्री सैनी ने बैंक के इस योगदान को सामाजिक उत्तरदायित्व का आदर्श उदाहरण बताते हुए सराहना की और कहा कि संकट की इस घड़ी में SBI का यह सहयोग राज्य के जरूरतमंद नागरिकों को राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री राहत कोष का उपयोग राज्य में प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, सूखा या अग्निकांड से प्रभावित लोगों की मदद के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कमजोर वर्गों के इलाज और अन्य मानवीय कार्यों के लिए किया जाता है। यह कोष राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जाता है और आपात स्थितियों में नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करता है।

इस सहायता से कई ऐसे लोगों को राहत मिलेगी जो बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं कमजोर वर्गों के लोगों के इलाज में भी यह काफी कारगर साबित होगा।



