हरियाणा में इन चार ट्रेनों को अस्थाई रूप से रोका, इन यात्रियों को हो सकती है बड़ी समस्या

हरियाणा में जम्मू कश्मीर की ओर जाने वाले  यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें जम्मू क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कठुआ और माधोपुर (पंजाब) के बीच स्थित एक रेलवे पुल में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हरियाणा से होकर गुजरने वाली चार महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके अतिरिक्त, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से सीमित किया गया है।



रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पुल की निगरानी लगातार की जा रही है और मरम्मत का कार्य तेज़ी से जारी है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की वेबसाइट या नज़दीकी स्टेशन से अवश्य प्राप्त करें।

जिन चार ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया गया है उनमें

14661: बाड़मेर – जम्मूतवी, 14662: जम्मूतवी – बाड़मेर, 19107: भावनगर टर्मिनस – शहीद कप्तान तुषार महाजन, 19108: शहीद कप्तान तुषार महाजन – भावनगर टर्मिनस शामिल हैं।


कुछ ट्रेने आंशिक रूप से प्रभावित हैं व उनकी नई संचालन सीमा निर्धारित की गई हैं उनमें
19027: अब केवल बांद्रा टर्मिनस से लुधियाना तक चलेगी, 19028: लुधियाना से बांद्रा टर्मिनस तक ही चलेगी, 19415: साबरमती से अमृतसर तक सीमित, 19416: अमृतसर से साबरमती तक सीमित, 14803: भगत की कोठी से पठानकोट तक, 14804: पठानकोट से भगत की कोठी तक, 19223: साबरमती से फिरोजपुर कैंट तक शामिल हैं।

रेलवे प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हालात सामान्य करने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं। सभी रेल सेवाओं को यथाशीघ्र बहाल करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की ताज़ा स्थिति अवश्य जांच लें।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago