HomeFaridabadसरूरपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया...

सरूरपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया शिलान्यास

Published on

फरीदाबाद मैं कई जगहों पर खराब सड़के हैं जिनका समाधान करना बेहद आवश्यक है। वही फरीदाबाद के गांव सरूरपुर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस परियोजना का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया। कार्यक्रम में एनआईटी क्षेत्र के विधायक सतीश फागना सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

सरूरपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया शिलान्यास

इस अवसर पर क्षेत्र में लगभग 2.30 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की गई। ग्रामीणों को अब जल्द ही बेहतर सड़कों और सुगम यातायात की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि सरूरपुर में गली और सड़क निर्माण पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा सरूरपुर से सोहना रोड तक 1.80 करोड़ रुपये की लागत से आरएमसी सड़क का निर्माण भी प्रारंभ हो गया है। यह सड़क 18 फुट चौड़ी होगी और दोनों ओर 3.3 फुट चौड़ी इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी, जिससे कुल चौड़ाई 24 फुट तक होगी।

सरूरपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया शिलान्यास

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए हो,” उन्होंने कहा।

सरूरपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया शिलान्यास

इस दौरान विधायक सतीश फागना ने कहा कि एनआईटी क्षेत्र आज विकास की उस राह पर है जिसकी कभी सिर्फ कल्पना की जाती थी। उन्होंने दावा किया कि फरीदाबाद में जिस रफ्तार से विकास कार्य हो रहे हैं, वह पूरे प्रदेश में मिसाल हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this