HomeCrimeलावारिस पशु पकड़ने गई नगर निगम टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल

लावारिस पशु पकड़ने गई नगर निगम टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल

Published on

फरीदाबाद के सेक्टर-21डी में उस समय हड़कंप मच गया जब लावारिस पशुओं को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में निगम का ड्राइवर भूरा और सहायक उपनिरीक्षक अमित यादव घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लावारिस पशु पकड़ने गई नगर निगम टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की यह टीम शहर में लावारिस मवेशियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को सेक्टर-21डी में पहुंची थी। अभियान का नेतृत्व कर रहे निगम के एसआई अमित यादव ने बताया कि जैसे ही टीम ने एक गाय को पकड़ने की कोशिश की, कुछ स्थानीय युवक आक्रोशित हो उठे और विरोध करने लगे।

लावारिस पशु पकड़ने गई नगर निगम टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल

विरोध अचानक उग्र हो गया और युवकों ने निगम कर्मियों पर हमला कर दिया। अमित यादव के अनुसार, आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि मारपीट भी शुरू कर दी। ड्राइवर भूरा को लाठी से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। हमले में एसआई ललित यादव को भी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

लावारिस पशु पकड़ने गई नगर निगम टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल

सेक्टर-21डी चौकी प्रभारी ने बताया कि नगर निगम की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि शहरी व्यवस्था को सुधारने के प्रयासों में बाधा डालना न केवल गलत है, बल्कि कानूनन भी गंभीर अपराध है।

Latest articles

फरीदाबाद के इस बस डिपो का प्रशिक्षण कार्यालय जर्जर, मरम्मत न होने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ीं

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो परिसर में करीब आठ वर्ष पहले तैयार किया गया...

फरीदाबाद के इस रेलवे अंडरपास का होगा पुनर्निर्माण जल्द, एचएसवीपी ने तैयार की विस्तृत सुधार योजना

फरीदाबाद के सेक्टर-45 और सेक्टर-46 को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास को आधुनिक रूप देने...

फरीदाबाद में आवारा कुत्तों पर सख्त कार्रवाई शुरू, निगम जिलेभर में एबीसी व एंटी-रेबीज अभियान लागू करेगा

फरीदाबाद में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए नगर निगम...

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में बस सेवा बंद, कई अन्य क्षेत्रों में आवागमन संकट गहराया

ग्रेटर फरीदाबाद से जुड़े सेक्टर-70 और इसके आसपास की सोसायटियों आगमन, रॉयल हेरिटेज सहित...

More like this