HomeFaridabadफरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में गंदे पानी से व्यापारी परेशान, दीपावली से...

फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में गंदे पानी से व्यापारी परेशान, दीपावली से पहले कारोबार पर संकट

Published on

फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी स्थित 60 फीट रोड पर पिछले डेढ़ महीने से जमा गंदे पानी ने स्थानीय व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोनों ओर नाली निर्माण के कारण सड़क पर बहकर आया गंदा पानी अब दुकानों के सामने कीचड़ और बदबू का कारण बन गया है। हालात ऐसे हैं कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले बाजारों की रौनक गायब हो गई है।

फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में गंदे पानी से व्यापारी परेशान, दीपावली से पहले कारोबार पर संकट

लोगों ने बताया कि गंदगी और बदबू के चलते ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से कतरा रहे हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने नया माल स्टॉक कर लिया था, लेकिन अब ग्राहक ही नहीं आ रहे। व्यापार लगभग ठप हो चुका है । व्यापारियों की मांग है कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए नाली निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोका जाए और सड़क पर जमा पानी की तत्काल निकासी कराई जाए।

फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में गंदे पानी से व्यापारी परेशान, दीपावली से पहले कारोबार पर संकट

इस समस्या को लेकर वार्ड-8 की पार्षद राकेश देवी लोहिया के प्रतिनिधि महेश लोहिया ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आश्वासन दिया कि दीपावली तक नाली निर्माण कार्य को स्थगित कर दिया जाएगा और जमा गंदे पानी को टैंकर की मदद से एक से दो दिन में साफ करवा दिया जाएगा।

फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में गंदे पानी से व्यापारी परेशान, दीपावली से पहले कारोबार पर संकट

स्थानीय लोगों और दुकानदारों को अब नगर निगम से उम्मीद है कि जल्द से जल्द सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए ताकि त्योहारों के दौरान डबुआ कॉलोनी की सड़कें फिर से गुलजार हो सकें।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 23 करोड़ की परियोजना से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, मिलेगी जाम से राहत

पानीपत शहर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय...

हरियाणा में टीबी के मामले बढ़े, एक साल में 43,000 से अधिक नए मरीज मिले, फरीदाबाद सबसे आगे

हरियाणा में तपेदिक (टीबी) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। निक्षय पोर्टल के ताजा...

फरीदाबाद के इस अंडरपास की दीवार दरकने के बाद अब गिरने की कगार पर, ग्रामीणों में डर का माहौल

फरीदाबाद के मंझावली यमुना पुल के नीचे बने अंडरपास की दीवारें खतरे का संकेत...

फरीदाबाद की इन 40 किमी सड़कों का होगा विकास, इन क्षेत्रों में होगी स्मार्ट रोड की शुरुआत, लोगों को बड़ा लाभ

फरीदाबाद शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देने के लिए नगर निगम ने एक...

More like this