HomeFaridabadफरीदाबाद के इन क्षेत्रों की सड़कों का हो रहा पुनर्निर्माण, ₹3.75 करोड़...

फरीदाबाद के इन क्षेत्रों की सड़कों का हो रहा पुनर्निर्माण, ₹3.75 करोड़ की परियोजना हुई शुरू

Published on

फरीदाबाद नगर निगम ने शहर की जर्जर सड़कों को सुधारने और बेहतर यातायात सुविधा मुहैया कराने की दिशा में एक और ठोस कदम उठाया है। करीब 3.75 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-45 में अंखीर चौक से डिवाइडिंग रोड तक सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

फरीदाबाद के इन क्षेत्रों की सड़कों का हो रहा पुनर्निर्माण, ₹3.75 करोड़ की परियोजना हुई शुरू

यह सड़क लंबे समय से गड्ढों, टूटे किनारों और जलभराव की समस्या से जूझ रही थी। खासकर बारिश के दौरान यहां की हालत बदतर हो जाती थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इस सड़क को पूरी तरह से ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मॉडल के तहत दुरुस्त किया जाएगा।

फरीदाबाद के इन क्षेत्रों की सड़कों का हो रहा पुनर्निर्माण, ₹3.75 करोड़ की परियोजना हुई शुरू

इस मॉडल के तहत निर्माण, सामग्री की गुणवत्ता और इंजीनियरिंग कार्य की संपूर्ण जिम्मेदारी कार्यदायी एजेंसी को सौंपी गई है। सड़क निर्माण में डीबीएम (Dense Bituminous Macadam) और बीसी (Bituminous Concrete) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जो सड़कों को सामान्य निर्माण के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ और मजबूत बनाएगी।

फरीदाबाद के इन क्षेत्रों की सड़कों का हो रहा पुनर्निर्माण, ₹3.75 करोड़ की परियोजना हुई शुरू

निगम अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस कार्य के लिए एजेंसी को सात माह की समयसीमा दी गई है, जिसकी गणना इसी महीने से शुरू हो गई है। निर्माण के दौरान हर चरण पर नगर निगम की ओर से गुणवत्ता जांच और निगरानी की जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर एजेंसी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

फरीदाबाद के इन क्षेत्रों की सड़कों का हो रहा पुनर्निर्माण, ₹3.75 करोड़ की परियोजना हुई शुरू

नगर निगम का कहना है कि यह परियोजना केवल सड़क मरम्मत नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। स्थानीय निवासियों ने भी इस कार्य के शुरू होने पर राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि यह कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this