HomeFaridabadफरीदाबाद के इस कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर चला निगम का बुलडोजर,...

फरीदाबाद के इस कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर चला निगम का बुलडोजर, विरोध के बावजूद कार्रवाई पूरी

Published on

फरीदाबाद नगर निगम ने बुधवार को बड़खल पुल के नज़दीक स्थित बुद्ध कॉलोनी में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब निगमायुक्त ने क्षेत्र से गुजरते हुए सड़क किनारे हो रहे अवैध निर्माणों को मौके पर ही देखा और तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

फरीदाबाद के इस कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर चला निगम का बुलडोजर, विरोध के बावजूद कार्रवाई पूरी

जानकारी के मुताबिक बुद्ध कॉलोनी में बीते कुछ समय से लोगों ने सड़क किनारे कब्जा जमाकर बिना अनुमति के निर्माण कार्य शुरू कर दिए थे। मंगलवार को निगमायुक्त ने जब खुद हालात का जायज़ा लिया, तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाबतलबी करते हुए तुरंत अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।

फरीदाबाद के इस कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर चला निगम का बुलडोजर, विरोध के बावजूद कार्रवाई पूरी

इसके बाद बुधवार सुबह निगम की टीम, स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पहुंची और अवैध रूप से बने कई ढांचों को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की, मगर प्रशासन की मौजूदगी और सख्ती के कारण कार्रवाई बिना रुकावट पूरी कर ली गई।

फरीदाबाद के इस कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर चला निगम का बुलडोजर, विरोध के बावजूद कार्रवाई पूरी

अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में निगरानी लगातार जारी है और किसी को भी सरकारी ज़मीन पर कब्जा करने या बिना मंजूरी निर्माण की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this