हरियाणा सरकार ने विदेश यात्राओं के लिए जाने वाले नेताओं पर लगाई लगाम, अब नहीं जा सकेंगे विदेश?

हरियाणा सरकार ने मंत्रियों, विधायकों और सभी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों की विदेश यात्राओं पर नियंत्रण को लेकर एक नई आचार संहिता लागू कर दी है। यह दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री कार्यालय और वित्त विभाग की मंजूरी से जारी किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत अब विदेश यात्रा के लिए केवल अनुमति ही नहीं, बल्कि वित्तीय स्वीकृति भी अनिवार्य होगी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी इस आचार संहिता के मुताबिक, अब ग्रुप ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, और ‘डी’ के अधिकारियों के साथ-साथ हरियाणा कैडर के आईएएस, आईपीएस, और आईएफएस अधिकारियों पर भी यह नियम लागू होंगे।


नए नियमों के अनुसार, किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम एक आधिकारिक और एक निजी विदेश यात्रा की अनुमति दी जाएगी। दोनों यात्राओं की कुल अवधि 21 दिन से अधिक नहीं हो सकेगी।

सरकारी खर्च पर यात्रा के लिए प्रस्ताव संबंधित विभाग को मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त कर ‘चेकलिस्ट’ सहित वित्त विभाग की एफआर शाखा को भेजना होगा। वहीं, निजी खर्च पर विदेश यात्रा के लिए भी पूर्व स्वीकृति लेना जरूरी होगा — यहां तक कि उस देश का नाम भी अनुमति पत्र में स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाना अनिवार्य होगा।



सरकार ने साफ कर दिया है कि विदेश यात्रा के लिए बाद में मंजूरी (Ex-post facto approval) की व्यवस्था अब पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। यानी अनुमति के बिना विदेश गए तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जाएगी।

नई गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारी विदेश में रहते हुए बिना पूर्व अनुमति कोई भी कार्य (नौकरी, सेवा आदि) नहीं कर सकते और निर्धारित अवधि से अधिक ठहरने की अनुमति भी नहीं होगी। जहां कार्यभार सौंपने की व्यवस्था हो, वहां विदेश यात्रा से पहले अधिकारी को अपनी जिम्मेदारियां किसी अन्य को सौंपना अनिवार्य होगा।



नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों/अधिकारियों पर हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के तहत कार्रवाई की जाएगी। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन दिशा-निर्देशों की व्याख्या, संशोधन या परिवर्तन का अधिकार केवल एफआर शाखा के पास सुरक्षित रहेगा।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago