HomePublic Issueफरीदाबाद में इस गांव के सरकारी स्कूल में बदहाली, साफ पानी तथा...

फरीदाबाद में इस गांव के सरकारी स्कूल में बदहाली, साफ पानी तथा शौचालयों के लिए तरस रहे विद्यार्थी

Published on

फरीदाबाद जिले के नीमका गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव छात्रों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों के लिए खतरा बनता जा रहा है। विद्यालय परिसर में न तो पीने के पानी की उचित व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई का कोई प्रबंध। पानी की टंकी में महीनों से जमी काई और शौचालयों में फैली गंदगी से बदबू का माहौल बना हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।

फरीदाबाद में इस गांव के सरकारी स्कूल में बदहाली, साफ पानी तथा शौचालयों के लिए तरस रहे विद्यार्थी

स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने बताया कि बच्चों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा, वे गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। शौचालयों की सफाई न होने से दुर्गंध बनी रहती है, और संक्रमण का खतरा दिन-ब-दिन गंभीर होता जा रहा है।

फरीदाबाद में इस गांव के सरकारी स्कूल में बदहाली, साफ पानी तथा शौचालयों के लिए तरस रहे विद्यार्थी

स्कूल में सफाईकर्मी और शिक्षकों की कमी भी बड़ा कारण है, जिससे व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई बार छात्र और शिक्षक खुद ही झाड़ू लगाकर सफाई करने को मजबूर हो जाते हैं। शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण पढ़ाई पर भी गहरा असर पड़ा है, जिससे छात्रों के भविष्य को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।

फरीदाबाद में इस गांव के सरकारी स्कूल में बदहाली, साफ पानी तथा शौचालयों के लिए तरस रहे विद्यार्थी

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल की दुर्दशा को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द यहां स्वच्छता, जल आपूर्ति और स्टाफ की उपलब्धता को लेकर जरूरी कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि अगर समय रहते हालात नहीं सुधरे, तो इसका सीधा असर बच्चों की सेहत और शिक्षा पर पड़ेगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this