HomeFaridabadफरीदाबाद के इस गांव में जलभराव बना लोगों की मुसीबत, सड़क पूरी...

फरीदाबाद के इस गांव में जलभराव बना लोगों की मुसीबत, सड़क पूरी तरह जर्जर, प्रशासन की आँखें बंद?

Published on

फरीदाबाद के मंझावली गांव में चौराहे के पास लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। खराब सड़क और पानी भरे गड्ढों के चलते लोगों को रोजाना आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

फरीदाबाद के इस गांव में जलभराव बना लोगों की मुसीबत, सड़क पूरी तरह जर्जर, प्रशासन की आँखें बंद?

स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में नाली के पानी की निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा हो जाता है। बारिश के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

फरीदाबाद के इस गांव में जलभराव बना लोगों की मुसीबत, सड़क पूरी तरह जर्जर, प्रशासन की आँखें बंद?

लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों को स्थिति से अवगत कराया है, लेकिन अब तक न तो सड़क की मरम्मत हुई है और न ही जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था की गई है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कीचड़ और गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

फरीदाबाद के इस गांव में जलभराव बना लोगों की मुसीबत, सड़क पूरी तरह जर्जर, प्रशासन की आँखें बंद?

सचिव शुभम जैन ने बताया कि स्थिति को लेकर पंचायत और विभाग दोनों को जानकारी दे दी गई है। उनका कहना है कि जल्द ही पानी की निकासी का समाधान किया जाएगा और सड़क मरम्मत का कार्य भी प्राथमिकता में रखा गया है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this