HomeFaridabadदिवाली की रात के बाद फरीदाबाद में दमघोंटू हुई हवा, प्रदूषण ने...

दिवाली की रात के बाद फरीदाबाद में दमघोंटू हुई हवा, प्रदूषण ने फिर बिगाड़ी सांसें

Published on

फरीदाबाद में दिवाली की रौनक के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक हद तक बढ़ गया। सोमवार को दिनभर और देर रात तक हुई जोरदार आतिशबाज़ी का असर मंगलवार को शहर की हवा में साफ नजर आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, बल्लभगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 297 तक पहुंच गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

दिवाली की रात के बाद फरीदाबाद में दमघोंटू हुई हवा, प्रदूषण ने फिर बिगाड़ी सांसें

एनआईटी क्षेत्र में भी हालात बेहतर नहीं रहे। यहां मंगलवार को एक्यूआई 268 दर्ज किया गया। सेक्टर-30 का स्तर 230 तक पहुंचा, जो स्पष्ट तौर पर हवा की गुणवत्ता में गिरावट का संकेत है। दिवाली की दोपहर में ही बल्लभगढ़ में एक्यूआई 300 के पार चला गया था, जबकि एनआईटी का स्तर रात तक 218 से बढ़कर 241 हो गया।

दिवाली की रात के बाद फरीदाबाद में दमघोंटू हुई हवा, प्रदूषण ने फिर बिगाड़ी सांसें

दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते हालात को देखते हुए ग्रैप (GRAP) का दूसरा चरण लागू किया जा चुका है, लेकिन फरीदाबाद में इसके असर सीमित दिखे। शहरवासियों ने सोमवार सुबह से ही जमकर पटाखे फोड़े, जिससे पूरे क्षेत्र में धुएं की चादर सी छा गई और विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई।

दिवाली की रात के बाद फरीदाबाद में दमघोंटू हुई हवा, प्रदूषण ने फिर बिगाड़ी सांसें

प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य समस्याएं भी सामने आने लगी हैं। कई लोगों ने आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में कठिनाई जैसी शिकायतें दर्ज कराईं। चिकित्सकों का कहना है कि प्रदूषण के मौजूदा स्तर पर विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this