HomeFaridabadफरीदाबाद के इस डिवाइडर रोड पर सीवर जाम, गंदे पानी से राहगीर...

फरीदाबाद के इस डिवाइडर रोड पर सीवर जाम, गंदे पानी से राहगीर परेशान, प्रशासन मौन?

Published on

बल्लभगढ़ क्षेत्र के सेक्टर-4 और 7 को जोड़ने वाली डिवाइडर रोड इन दिनों सीवर जाम की गंभीर समस्या से जूझ रही है। सीवर ओवरफ्लो के कारण पूरे मार्ग पर गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर पानी इतना भरा रहता है कि कई जगहों पर सड़क दिखाई ही नहीं देती।

फरीदाबाद के इस डिवाइडर रोड पर सीवर जाम, गंदे पानी से राहगीर परेशान, प्रशासन मौन?

इस गंदे पानी से उठती तेज दुर्गंध के कारण राहगीरों को नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ता है, जबकि पैदल चलने वालों के लिए यह मार्ग लगभग बंद हो चुका है। दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि पानी में वाहन बंद हो जाते हैं।

फरीदाबाद के इस डिवाइडर रोड पर सीवर जाम, गंदे पानी से राहगीर परेशान, प्रशासन मौन?

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है। खासकर बरसात के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। सीवर का पानी लोगों के घरों में तक घुस जाता है, जिससे घरों में कीड़े-मकोड़े और बदबू फैलने लगती है। इससे न सिर्फ दैनिक जीवन प्रभावित होता है, बल्कि स्वास्थ्य को भी खतरा बढ़ता है।

फरीदाबाद के इस डिवाइडर रोड पर सीवर जाम, गंदे पानी से राहगीर परेशान, प्रशासन मौन?

रहवासियों ने चिंता जताई है कि इस गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सीवर सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता पर सुधार जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Latest articles

फरीदाबाद के इस अंडरपास की दीवार दरकने के बाद अब गिरने की कगार पर, ग्रामीणों में डर का माहौल

फरीदाबाद के मंझावली यमुना पुल के नीचे बने अंडरपास की दीवारें खतरे का संकेत...

फरीदाबाद की इन 40 किमी सड़कों का होगा विकास, इन क्षेत्रों में होगी स्मार्ट रोड की शुरुआत, लोगों को बड़ा लाभ

फरीदाबाद शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देने के लिए नगर निगम ने एक...

हरियाणा के इस जिले में जल्द बनेंगे आधुनिक पक्षी घर, नज़र आएंगे 8 से 10 हज़ार पक्षियां

गुरुग्राम में अब पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास तैयार किए जाएंगे। नगर निगम ने...

फरीदाबाद में ओवरलोड डंपरों के कारण यह मार्ग हुआ जर्जर, ग्रामीणों में नाराज़गी

मोहना गांव से आईटीआई कॉलेज होते हुए अटेरना गांव तक जाने वाला मुख्य मार्ग...

More like this