HomeFaridabadफरीदाबाद के लोगों को जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत, नगर निगम ने...

फरीदाबाद के लोगों को जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत, नगर निगम ने 5 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की शुरुआत

Published on

फरीदाबाद शहर की आंतरिक गलियों और कॉलोनियों में लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम ने अब इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए लगभग 5 करोड़ रुपये की तीन बड़ी सड़क निर्माण परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इन योजनाओं को गति दी गई है।

फरीदाबाद के लोगों को जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत, नगर निगम ने 5 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की शुरुआत

अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं के पूरा होने पर हजारों निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और शहर की आंतरिक सड़कों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

फरीदाबाद के लोगों को जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत, नगर निगम ने 5 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की शुरुआत

इसी क्रम में मुजेसर गांव की 24 गलियों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। नगर निगम के अनुसार, यहां सराय मोहल्ले की गली नंबर 1 से 10 सहित कुल 24 गलियों में आरएमसी एम-25 ग्रेड की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना को 9 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी अनुमानित लागत 85 लाख रुपये है।

फरीदाबाद के लोगों को जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत, नगर निगम ने 5 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की शुरुआत

वहीं श्याम कॉलोनी वार्ड-23 में लगभग 1.60 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स और पक्की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना में गली नंबर 39 से 99 तक की गलियों को शामिल किया गया है। सड़कों पर 80 एमएम मोटाई वाले इंटरलॉकिंग पावर ब्लॉक लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलभराव और धूल की समस्या समाप्त हो जाएगी।

स्थानीय निवासियों ने निगम के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 23 करोड़ की परियोजना से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, मिलेगी जाम से राहत

पानीपत शहर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय...

हरियाणा में टीबी के मामले बढ़े, एक साल में 43,000 से अधिक नए मरीज मिले, फरीदाबाद सबसे आगे

हरियाणा में तपेदिक (टीबी) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। निक्षय पोर्टल के ताजा...

फरीदाबाद के इस अंडरपास की दीवार दरकने के बाद अब गिरने की कगार पर, ग्रामीणों में डर का माहौल

फरीदाबाद के मंझावली यमुना पुल के नीचे बने अंडरपास की दीवारें खतरे का संकेत...

फरीदाबाद की इन 40 किमी सड़कों का होगा विकास, इन क्षेत्रों में होगी स्मार्ट रोड की शुरुआत, लोगों को बड़ा लाभ

फरीदाबाद शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देने के लिए नगर निगम ने एक...

More like this