Categories: Government

हरियाणा मे एक और घोटाला, 19 हज़ार मीट्रिक टन धान लापता ।

हरियाणा मे धान घोटाले की जांच पूरी भी नही हुई थी की दूसरा धान घोटाला सामने आगया हैं। पांच जिलों की वेरिफिकेशन मे लगभग 19 हजार मीट्रिक टन धान कम पाया गया है।

कुरुक्षेत्र की चावल मिलों मे लगभग 12 हज़ार मीट्रिक टन स्टॉक कम पाया गया है। जबकि पिछले घोटाले मे पूरे राज्य मे स्टॉक कम पाया गया था। जानकारी के अनुसार खाद्दा और आपूर्ति विभाग ने पलवल, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, करुक्षेत्र और कैथल ज़िले सहित 6 शहरों मे स्टॉक वेरिफिकेशन किया था।

हरियाणा मे एक और घोटाला, 19 हज़ार मीट्रिक टन धान लापता ।

विभाग ने केवल उन मिलो का वेरिफिकेशन किया है, जिन मिलो मे अनियमितताओ की शिकायतें मिल रही थी। अब सरकार इन चावल मिलों से पैसा वसूलने की तैयारी कर रही है। जिन चावल मिलों का वेरिफिकेशन किया गया है, उनमे कुरुक्षेत्र के स्टॉक मे सबसे अधिक अंतर मिला हैं।

खाद्दा और आपूर्ति विभाग की 300 जांच टीमों ने मिलों की वेरिफिकेशन मे यह घोटाला पकड़ा था। इस घोटाले मे परिक्षण के बाद यह तथ्य सामने आया है की इससे पहले हरियाणा की 1207 चावल मिलों मे 42589 मीट्रिक टन धान की पैदावार थी। जांच दल के द्वारा 1304 चावल मिलों का वेरिफिकेशन किया गया, जिसमें से 1207 मिलों मे 42589 मीट्रिक धान कम मिला और इसमे सरकार को 90 करोड़ का नुकसान हुआ है।

खाद्दा और आपूर्ति विभाग के एसीएस, पीके दास ने कहा कि ” विभाग ने वेरिफिकेशन करवाया है। जहां पर अनियमितता पाई गई है, उन राइस मिलों से रकम ब्याज के साथ वसूली जाएगी।”

वही दूसरी तरफ पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन महासंघ (हैफेड) के प्रबंध निदेशक से हरियाणा के कैथल जिले में 6 करोड़ रुपये के चावल खरीद घोटाले में कथित रूप से शामिल आरोपियों के खिलाफ वसूली की कार्यवाही शुरू करने के लिए कहा है।

Written By- Harsh Datt

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago