HomeUncategorizedफरीदाबाद में डबुआ कॉलोनी के मैदान में कूड़े का ढेर, छठ पूजा...

फरीदाबाद में डबुआ कॉलोनी के मैदान में कूड़े का ढेर, छठ पूजा में होगी परेशानी?

Published on

डबुआ कॉलोनी के बड़े सब्जी मंडी के पास स्थित एक मैदान में कचरे का ढेर लंबे समय से पड़ा हुआ है, जो आसपास के लोगों और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय निवासी और व्यापारी बताते हैं कि कई दिन से इस जगह की सफाई नहीं हुई है, जिससे बदबू और गंदगी फैली हुई है।

फरीदाबाद में डबुआ कॉलोनी के मैदान में कूड़े का ढेर, छठ पूजा में होगी परेशानी?

छठ पूजा के मद्देनजर लोग प्रशासन से आग्रह कर रहे हैं कि मैदान की सफाई तुरंत कराई जाए, ताकि श्रद्धालु पूजा सामग्री खरीदने और घाटों तक आने-जाने में किसी तरह की असुविधा का सामना न करें।

फरीदाबाद में डबुआ कॉलोनी के मैदान में कूड़े का ढेर, छठ पूजा में होगी परेशानी?

डबुआ कॉलोनी के रहने वाले सुशील ने कहा कि छठ के मौके पर इस इलाके में लोगों का उत्साह बढ़ जाता है और अधिकांश लोग इसी मैदान से होते हुए घाटों तक पहुंचते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मार्ग पर गंदगी और दुर्गंध नहीं होनी चाहिए। सुशील ने बताया कि नगर निगम में इसकी शिकायत की गई थी और उनसे आश्वासन मिला था कि छठ से पहले सफाई कर दी जाएगी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

फरीदाबाद में डबुआ कॉलोनी के मैदान में कूड़े का ढेर, छठ पूजा में होगी परेशानी?

मां छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष एवं डबुआ कॉलोनी के प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद नगर निगम को सफाई कराने के लिए कहा गया है और उम्मीद है कि छठ से पहले यह काम पूरा हो जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this