HomeFaridabadफरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेज़, विधायक ने किया...

फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेज़, विधायक ने किया निरीक्षण

Published on

फरीदाबाद। मोहना रोड पर बन रहे एलिवेटेड रोड परियोजना का शनिवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कार्य को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए।

फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेज़, विधायक ने किया निरीक्षण

विधायक शर्मा ने कहा कि यह एलिवेटेड रोड न केवल क्षेत्र के ट्रैफिक को सुचारू बनाएगा, बल्कि आने वाले समय में बल्लभगढ़ को जाम की समस्या से भी राहत दिलाएगा। उन्होंने बताया कि मोहना रोड पर बड़ी सीवर लाइन डालने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। इस कार्य के लिए पाइप साइट पर पहुंच चुके हैं और कुछ हिस्सों में काम प्रारंभ भी हो गया है।

फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेज़, विधायक ने किया निरीक्षण

विधायक ने बताया कि राधा नगर के पास पुल के नीचे पांच प्रवेश बिंदु (एंट्री पॉइंट) छोड़े गए हैं, ताकि लोगों की आवाजाही बाधित न हो। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे विकास कार्यों में प्रशासन और विभागों का सहयोग करें।

फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेज़, विधायक ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान विधायक ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी से फोन पर बात कर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा में यह परियोजना पूरी हो और जनता को जल्द से जल्द सुविधाजनक आवागमन मिल सके।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this