हरियाणा में पानी किया बर्बाद तो लगेगा भारी जुर्माना, सरकार लाने जा रही है ये नए कानून

हरियाणा सरकार अब पेयजल की बर्बादी पर नकेल कसने की तैयारी में है। सरकार ऐसा कानून लाने जा रही है, जिसके तहत पानी की फिजूलखर्ची करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने इस संबंध में विधेयक का मसौदा तैयार कर लिया है। उम्मीद है कि इसे विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा।

विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य पीने के पानी की बर्बादी रोकना, पाइपलाइन लीकेज की समस्या का समाधान करना और जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। इसके अलावा, पेयजल लाइनों में अवैध कट लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

गंगवा ने जानकारी दी कि वर्तमान में शहरों में पानी के बिलों की रिकवरी 60 से 65 प्रतिशत तक है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह महज़ 5 से 7 प्रतिशत के बीच है। इसे सुधारने के लिए विभाग अब पेयजल सप्लाई में मीटर लगाने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि महाग्राम योजना के तहत 10 हजार से अधिक आबादी वाले 148 गांवों को चुना गया है। इनमें से 17 गांवों में पेयजल, सीवरेज और एसटीपी की सुविधाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 30 में कार्य चल रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले दो वर्षों में इन सभी 148 गांवों में शहरों जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago