HomeFaridabadफरीदाबाद में इस क्षेत्र की सड़क बनने के बाद उखड़ गया डामर,...

फरीदाबाद में इस क्षेत्र की सड़क बनने के बाद उखड़ गया डामर, हाल हुआ फिर बदहाल

Published on

फरीदाबाद में खेड़ी पुल से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली सड़क एक बार फिर खराब हालत में पहुंच गई है। निर्माण के कुछ ही महीनों बाद सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फरीदाबाद में इस क्षेत्र की सड़क बनने के बाद उखड़ गया डामर, हाल हुआ फिर बदहाल

बरसात के दौरान सड़क का कुछ हिस्सा बह जाने और कटाव की शिकायतें पहले भी उठ चुकी हैं, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत शुरू नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

फरीदाबाद में इस क्षेत्र की सड़क बनने के बाद उखड़ गया डामर, हाल हुआ फिर बदहाल

जानकारी के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण का कार्य भी अधूरा पड़ा है, जिससे पैदल यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

फरीदाबाद में इस क्षेत्र की सड़क बनने के बाद उखड़ गया डामर, हाल हुआ फिर बदहाल

लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से जल्द मरम्मत कराने और अधूरे फुटपाथ कार्य को पूरा करने की मांग की है, ताकि इस मार्ग पर सफर सुरक्षित और सुगम हो सके।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this