HomeGovernmentहरियाणा में अस्पतालों की सफाई पर सख्त हुई सरकार, सिविल सर्जनों को...

हरियाणा में अस्पतालों की सफाई पर सख्त हुई सरकार, सिविल सर्जनों को मिले ये बड़े निर्देश

Published on

हरियाणा सरकार ने राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों की स्वच्छता को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए।

हरियाणा में अस्पतालों की सफाई पर सख्त हुई सरकार, सिविल सर्जनों को मिले ये बड़े निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कई अस्पतालों में सफाई की कमी अव्यवस्था को दर्शाती है, जो मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है।

हरियाणा में अस्पतालों की सफाई पर सख्त हुई सरकार, सिविल सर्जनों को मिले ये बड़े निर्देश

सरकार ने सिविल सर्जनों से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों में सभी स्वास्थ्य संस्थानों की सफाई व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें। साथ ही साफ-सफाई में स्थानीय लोगों और समाजसेवी संस्थाओं की भागीदारी को भी बढ़ाने के लिए कहा गया है।

हरियाणा में अस्पतालों की सफाई पर सख्त हुई सरकार, सिविल सर्जनों को मिले ये बड़े निर्देश

पत्र में यह भी सुझाव दिया गया है कि अस्पतालों में ओपीडी शुरू होने से पहले सभी कमरों, प्रतीक्षा हॉल और रिसेप्शन क्षेत्रों की सफाई सुनिश्चित की जाए। वहीं ब्लड बैंक, इमरजेंसी, प्रसूति कक्ष और अन्य भीड़भाड़ वाले हिस्सों में हर एक से दो घंटे में सफाई करवाई जाए। इसके अलावा, शौचालयों की सफाई और पीने के पानी की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों के ओवरहेड टैंक की सफाई हर दो महीने में नियमित रूप से कराने की बात भी कही गई है।

हरियाणा में अस्पतालों की सफाई पर सख्त हुई सरकार, सिविल सर्जनों को मिले ये बड़े निर्देश

सरकार ने कहा है कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण न केवल मरीजों के उपचार में मददगार होगा, बल्कि अस्पतालों की छवि सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this