HomeFaridabadफरीदाबाद में इस गांव का मुख्य रास्ता छह वर्षों से जर्जर, प्रशासन...

फरीदाबाद में इस गांव का मुख्य रास्ता छह वर्षों से जर्जर, प्रशासन की आँखें बंद

Published on

फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र के अटेरना गांव का मुख्य मार्ग करीब छह वर्षों से टूटा हुआ है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और गड्ढों में बदल जाती है, जिससे आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।

फरीदाबाद में इस गांव का मुख्य रास्ता छह वर्षों से जर्जर, प्रशासन की आँखें बंद

ग्रामीणों ने बताया कि रातभर मिट्टी से भरे डंपर और ट्रैक्टर के लगातार गुजरने से सड़क की हालत और खराब होती जा रही है। धूल और मिट्टी के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ तक होने लगी है।

फरीदाबाद में इस गांव का मुख्य रास्ता छह वर्षों से जर्जर, प्रशासन की आँखें बंद

स्थानीय निवासी रतन सिंह ने बताया कि यह मार्ग गांव के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, जिससे स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रोजाना गुजरते हैं। गहरे गड्ढे और भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

फरीदाबाद में इस गांव का मुख्य रास्ता छह वर्षों से जर्जर, प्रशासन की आँखें बंद

प्रीतम सिंह ने बताया कि गांव के आसपास ईंट भट्टों के कारण सड़क और अधिक जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने फरीदाबाद उपायुक्त को भी शिकायत सौंपी थी, लेकिन अभी तक कोई जांच या सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ है।

फरीदाबाद में इस गांव का मुख्य रास्ता छह वर्षों से जर्जर, प्रशासन की आँखें बंद

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द इस रास्ते की मरम्मत नहीं कराई, तो वे सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Latest articles

फरीदाबाद के इस अंडरपास की दीवार दरकने के बाद अब गिरने की कगार पर, ग्रामीणों में डर का माहौल

फरीदाबाद के मंझावली यमुना पुल के नीचे बने अंडरपास की दीवारें खतरे का संकेत...

फरीदाबाद की इन 40 किमी सड़कों का होगा विकास, इन क्षेत्रों में होगी स्मार्ट रोड की शुरुआत, लोगों को बड़ा लाभ

फरीदाबाद शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देने के लिए नगर निगम ने एक...

हरियाणा के इस जिले में जल्द बनेंगे आधुनिक पक्षी घर, नज़र आएंगे 8 से 10 हज़ार पक्षियां

गुरुग्राम में अब पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास तैयार किए जाएंगे। नगर निगम ने...

फरीदाबाद में ओवरलोड डंपरों के कारण यह मार्ग हुआ जर्जर, ग्रामीणों में नाराज़गी

मोहना गांव से आईटीआई कॉलेज होते हुए अटेरना गांव तक जाने वाला मुख्य मार्ग...

More like this