हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 31 हज़ार से ज़्यादा शिक्षक पद खाली, शिक्षा व्यवस्था पर असर

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। राज्यभर में कुल 1,23,061 स्वीकृत पदों में से फिलहाल केवल 91,281 पदों पर ही शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 31 हज़ार से अधिक पद अब भी खाली पड़े हैं।

सबसे अधिक रिक्तियां प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) श्रेणी में हैं। शिक्षकों की इस कमी के कारण कई स्कूलों में विषयवार कक्षाएं नियमित रूप से नहीं लग पा रही हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है।

इसी बीच, बीते तीन वर्षों से लंबित तबादलों को लेकर शिक्षक वर्ग में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (HSLA) के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से तबादले शीघ्र कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि नवंबर के दूसरे सप्ताह तक तबादला प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो 15 नवंबर के बाद राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago