HomeGovernmentहरियाणा में फिर काटे गए 4.73 लाख बीपीएल कार्ड, छह महीनों में...

हरियाणा में फिर काटे गए 4.73 लाख बीपीएल कार्ड, छह महीनों में 11.83 लाख परिवार हुए सूची से बाहर

Published on

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ी संख्या में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्ड रद्द किए हैं। हाल ही में 4 लाख 73 हजार 247 बीपीएल कार्डों को अमान्य घोषित किया गया है, जिससे करीब 12.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

हरियाणा में फिर काटे गए 4.73 लाख बीपीएल कार्ड, छह महीनों में 11.83 लाख परिवार हुए सूची से बाहर

राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार, पिछले छह महीनों में कुल 11 लाख 83 हजार 970 परिवारों के बीपीएल कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। विभाग की जांच में पाया गया कि इन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक थी। इसके अलावा, कई मामलों में सालाना बिजली बिल 30 हजार रुपये से ज़्यादा पाया गया, 400 गज से बड़ी संपत्ति दर्ज थी या घर में दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन मौजूद थे।

हरियाणा में फिर काटे गए 4.73 लाख बीपीएल कार्ड, छह महीनों में 11.83 लाख परिवार हुए सूची से बाहर

इन मानकों के आधार पर ऐसे परिवारों को बीपीएल सूची से हटाया गया है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2025 तक हरियाणा में बीपीएल कार्डधारक परिवारों की संख्या घटकर 40 लाख 66 हजार 770 रह गई है।

केवल अक्टूबर और नवंबर के दो महीनों में ही लाखों परिवार प्रभावित हुए हैं। नवंबर में 1 लाख 45 हजार 44 कार्ड रद्द किए गए, जिससे लगभग 5 लाख 38 हजार 262 लोग प्रभावित हुए। वहीं अक्टूबर में 3 लाख 28 हजार 203 कार्ड निरस्त किए जाने से करीब 7 लाख 51 हजार 17 लोगों पर असर पड़ा।

हरियाणा में फिर काटे गए 4.73 लाख बीपीएल कार्ड, छह महीनों में 11.83 लाख परिवार हुए सूची से बाहर

अप्रैल 2025 में बीपीएल कार्डधारक परिवारों की संख्या 52 लाख 50 हजार से अधिक थी, जो अब घटकर लगभग 40 लाख रह गई है। विभाग का कहना है कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि केवल पात्र परिवार ही सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this