हरियाणा के इस जिले में लोगों के कटेंगे पानी और सीवर कनेक्शन, करोड़ों का बिल बकाया

हरियाणा के  गुरुग्राम नगर निगम ने पानी और सीवर शुल्क के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, शहर के 17,000 से अधिक उपभोक्ताओं पर लगभग 180 करोड़ रुपये से ज़्यादा का बकाया है।

निगम ने अब इन डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के पानी और सीवर कनेक्शन काटने का फैसला किया है। इसके लिए सभी डिवीज़नों के जूनियर इंजीनियरों (JE) को वार्डवार डिफॉल्टरों की सूची सौंप दी गई है। अब प्रत्येक जेई संबंधित उपभोक्ताओं को तीन दिन की मोहलत देंगे ताकि वे बकाया राशि जमा करा सकें। तय समय में भुगतान न होने पर संबंधित संपत्तियों के पानी और सीवर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

गुरुग्राम में इस समय पानी और सीवर के कुल 1.87 लाख कनेक्शन हैं, लेकिन इनमें से केवल 30,000 उपभोक्ताओं ने ही पानी के मीटर लगवाए हैं। मीटरों की कमी के कारण पानी की वास्तविक खपत का सही अनुमान नहीं लग पाता, जिससे निगम को राजस्व का भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, बिना मीटर के उपभोक्ता अक्सर तय दर से कम बिल भरते हैं, जिससे न केवल राजस्व में गिरावट आ रही है, बल्कि पानी की बर्बादी भी बढ़ रही है। निगम अब ऐसे उपभोक्ताओं को मीटर लगवाने के लिए भी नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago