HomeFaridabadफरीदाबाद में ओवरलोड डंपरों के कारण यह मार्ग हुआ जर्जर, ग्रामीणों में...

फरीदाबाद में ओवरलोड डंपरों के कारण यह मार्ग हुआ जर्जर, ग्रामीणों में नाराज़गी

Published on

मोहना गांव से आईटीआई कॉलेज होते हुए अटेरना गांव तक जाने वाला मुख्य मार्ग अब जर्जर स्थिति में पहुँच चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि जेवर हाईवे निर्माण के लिए मिट्टी और मलबा ढोने वाले ओवरलोड डंपर लगातार इस मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे सड़क कई हिस्सों में धंस गई है और बड़े गड्ढे बन गए हैं।

फरीदाबाद में ओवरलोड डंपरों के कारण यह मार्ग हुआ जर्जर, ग्रामीणों में नाराज़गी

इस मार्ग से रोजाना नौकरी पर जाने वाले और दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मोहना निवासी ताराचंद भटनागर ने बताया कि सड़क पहले अच्छी थी, लेकिन हाईवे निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्थिति बिगड़ गई है।

फरीदाबाद में ओवरलोड डंपरों के कारण यह मार्ग हुआ जर्जर, ग्रामीणों में नाराज़गी

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से आस-पास के गांवों के किसान भी अपनी फसलें मंडी तक ले जाते हैं। अब ट्रैक्टर, ट्रॉली और छोटे वाहन भी इस मार्ग से मुश्किल से गुजर पा रहे हैं।

मार्केट कमेटी के एसडीओ देवेंद्र ने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें अब तक नहीं थी। हाईवे अथॉरिटी या ठेकेदार ने इस मार्ग से डंपर चलाने के लिए कोई अनुमति मार्केट कमेटी से नहीं ली है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मौके का निरीक्षण किया जाएगा और मरम्मत के लिए हाईवे अथॉरिटी को क्लेम भेजा जाएगा।

फरीदाबाद में ओवरलोड डंपरों के कारण यह मार्ग हुआ जर्जर, ग्रामीणों में नाराज़गी

ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपरों का आवागमन रोकने और सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this