HomeFaridabadफरीदाबाद के इस अंडरपास की दीवार दरकने के बाद अब गिरने की...

फरीदाबाद के इस अंडरपास की दीवार दरकने के बाद अब गिरने की कगार पर, ग्रामीणों में डर का माहौल

Published on

फरीदाबाद के मंझावली यमुना पुल के नीचे बने अंडरपास की दीवारें खतरे का संकेत दे रही हैं। हाल ही में आई बाढ़ के दौरान दीवार में आई दरार अब इतनी बढ़ गई है कि पूरी संरचना गिरने के मुहाने पर पहुंच चुकी है। एक ओर की दीवार पहले ही टूट चुकी है, जबकि दूसरी ओर की दीवार में लगातार दरारें बढ़ रही हैं।

फरीदाबाद के इस अंडरपास की दीवार दरकने के बाद अब गिरने की कगार पर, ग्रामीणों में डर का माहौल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुल और अंडरपास का निर्माण कार्य पूरे हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है। निर्माण की वारंटी अवधि के दौरान रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है, फिर भी अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

फरीदाबाद के इस अंडरपास की दीवार दरकने के बाद अब गिरने की कगार पर, ग्रामीणों में डर का माहौल

ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते मरम्मत का दबाव नहीं बनाया, तो चार साल की वारंटी यूं ही समाप्त हो जाएगी और खर्च का सारा बोझ सरकारी खजाने पर आ जाएगा। अंडरपास बंद होने के कारण किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता उनके लिए मुख्य आवागमन मार्ग है, जिससे खेती से जुड़ी गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

फरीदाबाद के इस अंडरपास की दीवार दरकने के बाद अब गिरने की कगार पर, ग्रामीणों में डर का माहौल

गांव वालों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Latest articles

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में बस सेवा बंद, कई अन्य क्षेत्रों में आवागमन संकट गहराया

ग्रेटर फरीदाबाद से जुड़े सेक्टर-70 और इसके आसपास की सोसायटियों आगमन, रॉयल हेरिटेज सहित...

फरीदाबाद के इस सेक्टर की बदहाल व्यवस्था से परेशान लोग, पानी की किल्लत और गंदगी पर उठी आवाज

फरीदाबाद के सेक्टर-11 सी ब्लॉक में रहने वाले लोगों का दैनिक जीवन इन दिनों...

फरीदाबाद में इन सेक्टरों के विकास को मिली हरी झंडी, लोगों को मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के दो महत्वपूर्ण इलाकों सेक्टर-77 और...

फरीदाबाद में अब हर सरकारी प्रोजेक्ट पर नज़र रखना हुआ आसान, हर साइट पर लगेगा क्यूआर कोड

जिले में चल रही किसी भी सरकारी परियोजना का पूरा ब्योरा अब आम लोगों...

More like this