HomeGovernmentहरियाणा में खांसी की इस दवा से हो सकता है खतरा, बिक्री...

हरियाणा में खांसी की इस दवा से हो सकता है खतरा, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध, रिपोर्ट में पाया गया हानिकारक रसायन

Published on

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने खांसी की दवा ‘प्लैनोकफ डी सिरप’ की बिक्री और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। विभाग की कार्रवाई तब हुई जब जांच रिपोर्ट में इस दवा में डायएथिलीन ग्लाइकोल की मात्रा सामान्य से अधिक पाई गई।

हरियाणा में खांसी की इस दवा से हो सकता है खतरा, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध, रिपोर्ट में पाया गया हानिकारक रसायन

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह रसायन मानव शरीर के लिए गंभीर रूप से हानिकारक है और इसके सेवन से किडनी तथा फेफड़ों को नुकसान पहुँच सकता है। मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस दवा का इस्तेमाल न करें।

हरियाणा में खांसी की इस दवा से हो सकता है खतरा, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध, रिपोर्ट में पाया गया हानिकारक रसायन

आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, प्लैनोकफ डी सिरप के कुछ बैचों में डायएथिलीन ग्लाइकोल की अत्यधिक मात्रा मिली है, जो विशेष रूप से बच्चों के लिए घातक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसी के मद्देनज़र विभाग ने दवा के सभी बैचों को तुरंत बाजार से हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

हरियाणा में खांसी की इस दवा से हो सकता है खतरा, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध, रिपोर्ट में पाया गया हानिकारक रसायन

साथ ही, दवा विक्रेताओं, वितरकों, अस्पतालों और डॉक्टरों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी परिस्थिति में इस दवा की बिक्री या उपयोग न करें।

Latest articles

फरीदाबाद में अब हर सरकारी प्रोजेक्ट पर नज़र रखना हुआ आसान, हर साइट पर लगेगा क्यूआर कोड

जिले में चल रही किसी भी सरकारी परियोजना का पूरा ब्योरा अब आम लोगों...

फरीदाबाद का यह फ्लाईओवर निर्माण हुआ तेज, 2026 तक मिलेगा बड़ा फायदा?

प्याला रेलवे फाटक पर वर्षों से बनी हुई जाम की समस्या अब धीरे-धीरे खत्म...

फरीदाबाद दिल्ली लिंक रोड का पुनर्निर्माण हुआ शुरू, 50 हजार यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

फरीदाबाद से रोजाना दिल्ली और नोएडा की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत...

हरियाणा की आम जनता भी कर सकेगी ITI वर्कशॉप और लाइब्रेरी का उपयोग, ऐसे करना होगा स्लॉट बुकिंग

हरियाणा सरकार ने तकनीकी शिक्षा और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक...

More like this