हरियाणा में सड़क हादसो पर पुलिस प्रशासन का बड़ा फैसला, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

हरियाणा में सड़क हादसों का सिलसिला चिंताजनक स्तर पर पहुँच गया है। इसी को देखते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि जनवरी से अक्टूबर 2024 के बीच प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में करीब 4,000 लोगों की मौत हुई है, जो इसी अवधि में हुई हत्या की घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या से पाँच गुना ज्यादा है।

डीजीपी ने सभी चौकी इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, एसएचओ और डीएसपी को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लाइंड स्पॉट और एक्सीडेंट हॉटस्पॉट की पहचान करें और वहां होने वाले हादसों के कारणों को दूर करने की दिशा में तुरंत कार्रवाई करें।



उन्होंने लिखा है कि सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले ज्यादातर लोग 20 से 30 वर्ष की आयु के होते हैं जो अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ होते हैं। हजारों लोग गंभीर रूप से घायल होकर अपंग हो जाते हैं, और उनके इलाज में लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। डीजीपी ने इसे एक मानव-निर्मित आपदा करार देते हुए कहा कि अगर सभी स्तरों पर जिम्मेदारी से प्रयास किए जाएँ, तो इसे काफी हद तक रोका जा सकता है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सड़कों पर खराब वाहन लंबे समय तक खड़े न रहें। ऐसी गाड़ियों को तुरंत हटवाया जाए, और जब तक हटाया न जा सके, तब तक वहां रिफ्लेक्टिव टेप वाले कोन लगाए जाएँ ताकि दूर से भी गाड़ी साफ दिखाई दे।

डीजीपी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशे में ड्राइविंग करने वालों को कम से कम 15 से 20 दिन जेल भेजना सुनिश्चित करें, ताकि यह दूसरों के लिए भी नज़ीर बने। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां ओवरस्पीडिंग की संभावना अधिक है, वहां प्रभावी नाके लगाए जाएँ और बिना किसी नरमी के चालान किए जाएँ। उन्होंने लिखा, ऐसे सिरफिरे ड्राइवरों की वजह से सड़कें कभी-कभी फायरिंग रेंज से भी ज्यादा खतरनाक हो जाती हैं।



डीजीपी ने ट्रक ऑपरेटरों से भी अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके ड्राइवर प्रशिक्षित हों और उन्हें पर्याप्त आराम दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि थकान या लापरवाही के कारण कोई हादसा होता है, तो जांच की आंच मालिकों तक भी पहुँच सकती है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago