HomeFaridabadफरीदाबाद में एंटी-स्मॉग गनें हुईं बेअसर, बल्लभगढ़ पार्क की मशीन महीनों से...

फरीदाबाद में एंटी-स्मॉग गनें हुईं बेअसर, बल्लभगढ़ पार्क की मशीन महीनों से खराब

Published on

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा लगाए गए एंटी-स्मॉग गन अब खुद मरम्मत की मोहताज हो गई हैं। करीब दो साल पहले शहर में सात एंटी-स्मॉग गन लगाई गई थीं, लेकिन इनमें से कई अब खराब पड़ी हैं।

फरीदाबाद में एंटी-स्मॉग गनें हुईं बेअसर, बल्लभगढ़ पार्क की मशीन महीनों से खराब

सबसे खराब स्थिति बल्लभगढ़ स्थित राजा नाहर सिंह पार्क की बताई जा रही है, जहां लगी मशीन लंबे समय से बंद है। इसके चलते पार्क और आसपास के क्षेत्रों में पानी का छिड़काव नहीं हो पा रहा, जिससे प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास प्रभावित हो रहे हैं।

शहर में हर साल सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच जाता है। नगर निगम ने इस समस्या से राहत दिलाने के लिए दो साल पहले पांच छोटी एंटी-स्मॉग गनें अलग-अलग स्थानों पर लगवाई थीं।

फरीदाबाद में एंटी-स्मॉग गनें हुईं बेअसर, बल्लभगढ़ पार्क की मशीन महीनों से खराब

इनमें एक मशीन बीके चौक स्थित निगम मुख्यालय की छत पर, जबकि अन्य राजा नाहर सिंह पार्क बल्लभगढ़, सेक्टर 11डी के दीन दयाल पार्क, सेक्टर 16 की मार्केट के पास और सेक्टर 31 के सबस्टेशन के पास लगाई गई थीं। हर एंटी-स्मॉग गन के साथ 1000 लीटर की पानी की टंकी जुड़ी है, जो 30 मीटर तक के क्षेत्र में छिड़काव करने में सक्षम होती है।

फरीदाबाद में एंटी-स्मॉग गनें हुईं बेअसर, बल्लभगढ़ पार्क की मशीन महीनों से खराब

स्थानीय लोगों का कहना है कि बल्लभगढ़ पार्क की मशीन लंबे समय से खराब है। नगर निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। यह मशीन न सिर्फ पार्क के पेड़ों पर, बल्कि मोहना रोड की मुख्य सड़क पर भी नियमित छिड़काव करती थी, जिससे आस-पास के इलाकों में धूल कम होती थी।

फिलहाल, मशीन के बंद होने से इलाके में धूल और धुएं का असर बढ़ गया है। शहरवासी उम्मीद कर रहे हैं कि नगर निगम जल्द ही इस समस्या पर ध्यान देगा और मशीनों को फिर से चालू कराया जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this