HomePublic Issueफरीदाबाद में पानी की समस्या से मिलेगा निजात, 10 करोड़ की परियोजना...

फरीदाबाद में पानी की समस्या से मिलेगा निजात, 10 करोड़ की परियोजना से घरों में पहुंचेगा जल

Published on

केंद्र सरकार ने फरीदाबाद में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या को दूर करने के लिए एक अहम पहल शुरू की है। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई जलापूर्ति व्यवस्था के तहत उन इलाकों तक भी नियमित पानी पहुंचाया जाएगा, जहां आज तक लोगों को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता रहा है। इस दिशा में नगर निगम ने कार्ययोजना पर अमल शुरू कर दिया है।

फरीदाबाद में पानी की समस्या से मिलेगा निजात, 10 करोड़ की परियोजना से घरों में पहुंचेगा जल

अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन के तहत तैयार की गई इस परियोजना में गुरुग्राम नहर के किनारे मौजूद 36 नलकूपों को शहर के पांच प्रमुख जलाशयों से जोड़ा जाएगा।

फरीदाबाद में पानी की समस्या से मिलेगा निजात, 10 करोड़ की परियोजना से घरों में पहुंचेगा जल

जलाशयों तक पानी पहुंचने के बाद इसे उन कॉलोनियों और बाहरी क्षेत्रों में सप्लाई किया जाएगा, जहां वर्षों से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। कई नई विकसित कॉलोनियां, जो अब तक टैंकरों या निजी बोरवेल पर निर्भर थीं, इस परियोजना से सीधी राहत पाएंगी।

फरीदाबाद में पानी की समस्या से मिलेगा निजात, 10 करोड़ की परियोजना से घरों में पहुंचेगा जल

योजना के अनुसार नलकूपों से प्राप्त पानी को एकत्रित कर मजबूत राइजिंग मेन पाइपलाइन के माध्यम से जलाशयों तक भेजा जाएगा। नई पाइपलाइन से न केवल जलदाब में सुधार होगा, बल्कि सप्लाई भी लगातार और स्थिर रहेगी। परियोजना पूरी होने पर हजारों परिवारों को रोजाना पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Latest articles

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में बस सेवा बंद, कई अन्य क्षेत्रों में आवागमन संकट गहराया

ग्रेटर फरीदाबाद से जुड़े सेक्टर-70 और इसके आसपास की सोसायटियों आगमन, रॉयल हेरिटेज सहित...

फरीदाबाद के इस सेक्टर की बदहाल व्यवस्था से परेशान लोग, पानी की किल्लत और गंदगी पर उठी आवाज

फरीदाबाद के सेक्टर-11 सी ब्लॉक में रहने वाले लोगों का दैनिक जीवन इन दिनों...

फरीदाबाद में इन सेक्टरों के विकास को मिली हरी झंडी, लोगों को मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के दो महत्वपूर्ण इलाकों सेक्टर-77 और...

फरीदाबाद में अब हर सरकारी प्रोजेक्ट पर नज़र रखना हुआ आसान, हर साइट पर लगेगा क्यूआर कोड

जिले में चल रही किसी भी सरकारी परियोजना का पूरा ब्योरा अब आम लोगों...

More like this