HomeFaridabadफरीदाबाद में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम फेल, मशीनें हुईं बंद, बढ़ते प्रदूषण...

फरीदाबाद में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम फेल, मशीनें हुईं बंद, बढ़ते प्रदूषण के बीच नहीं मिल रहा सही डेटा

Published on

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है, लेकिन इसी बीच फरीदाबाद की एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग मशीनें लगातार तकनीकी खराबी का शिकार बनी हुई हैं। शहर की अधिकांश मशीनें बंद होने के कारण प्रदूषण की वास्तविक स्थिति का सही आकलन नहीं हो पा रहा है।

फरीदाबाद में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम फेल, मशीनें हुईं बंद, बढ़ते प्रदूषण के बीच नहीं मिल रहा सही डेटा

पहले जहां लोग जारी किए जा रहे आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे थे, वहीं अब समस्या इस हद तक बढ़ गई है कि कई मशीनें डेटा रिकॉर्ड ही नहीं कर रहीं।

फरीदाबाद में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम फेल, मशीनें हुईं बंद, बढ़ते प्रदूषण के बीच नहीं मिल रहा सही डेटा

फरीदाबाद में कुल पांच वायु गुणवत्ता निगरानी मशीनें स्थापित हैं—बल्लभगढ़ की नाथू कॉलोनी, एनआईटी, सेक्टर-11, सेक्टर-30 और सेक्टर-16A। इनमें से केवल दो ही मशीनें गुरुवार शाम तक डेटा प्रदर्शित कर रहीं थीं।

फरीदाबाद में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम फेल, मशीनें हुईं बंद, बढ़ते प्रदूषण के बीच नहीं मिल रहा सही डेटा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लाइव इंडेक्स के अनुसार शाम 4 बजे एनआईटी का AQI 296 और सेक्टर-11 का AQI 281 दर्ज किया गया, जबकि बाकी मशीनें बंद पड़ी थीं।

फरीदाबाद में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम फेल, मशीनें हुईं बंद, बढ़ते प्रदूषण के बीच नहीं मिल रहा सही डेटा

दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू होने के बावजूद स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण तंत्र की लापरवाही चिंता बढ़ा रही है। सेक्टर-16A की मशीन कई महीनों से निष्क्रिय है, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि सभी मशीनों के रखरखाव और सुचारू संचालन की जिम्मेदारी एक एजेंसी को सौंपी गई है, और जल्द ही दिक्कत दूर करने का दावा किया जा रहा है।

Latest articles

फरीदाबाद में इन सेक्टरों के विकास को मिली हरी झंडी, लोगों को मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के दो महत्वपूर्ण इलाकों सेक्टर-77 और...

फरीदाबाद में अब हर सरकारी प्रोजेक्ट पर नज़र रखना हुआ आसान, हर साइट पर लगेगा क्यूआर कोड

जिले में चल रही किसी भी सरकारी परियोजना का पूरा ब्योरा अब आम लोगों...

फरीदाबाद का यह फ्लाईओवर निर्माण हुआ तेज, 2026 तक मिलेगा बड़ा फायदा?

प्याला रेलवे फाटक पर वर्षों से बनी हुई जाम की समस्या अब धीरे-धीरे खत्म...

फरीदाबाद दिल्ली लिंक रोड का पुनर्निर्माण हुआ शुरू, 50 हजार यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

फरीदाबाद से रोजाना दिल्ली और नोएडा की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत...

More like this