HomeFaridabadफरीदाबाद में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा संकट, यात्री ट्रैक से कर रहे...

फरीदाबाद में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा संकट, यात्री ट्रैक से कर रहे प्लेटफॉर्म की आवाजाही

Published on

फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ जैसा हाल नजर आ रहा है। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए कोई निर्धारित और सुरक्षित मार्ग न होने के कारण बड़ी संख्या में लोग सीधे रेलवे ट्रैक से गुजरकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचने को मजबूर हैं। जल्दबाज़ी और नजदीकी रास्ता चुनने की आदत यह जोखिम और बढ़ा रही है।

फरीदाबाद में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा संकट, यात्री ट्रैक से कर रहे प्लेटफॉर्म की आवाजाही

स्थानीय लोगों और स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि कई बार यात्रियों को ट्रैक पार करने के खतरे के बारे में समझाया गया, लेकिन वे चेतावनियों को नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं, रेलवे प्रशासन की ओर से सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते के निर्माण पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

फरीदाबाद में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा संकट, यात्री ट्रैक से कर रहे प्लेटफॉर्म की आवाजाही

कुछ यात्री स्टेशन परिसर से सटे पुल के सहारे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, जो बाटा पुल से जुड़ा है। इस दौरान ऑटो चालक भी यात्रियों को उतारने के लिए पुल के बीच में ही वाहन रोक देते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। यह स्थिति न केवल रेल यातायात में बाधा डालती है, बल्कि किसी भी समय गंभीर हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

फरीदाबाद में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा संकट, यात्री ट्रैक से कर रहे प्लेटफॉर्म की आवाजाही

यात्री शिवकुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर रेलवे विभाग को पत्र भी भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उधर, जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए रेलवे को पत्र लिखा गया है और विभाग की ओर से जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद है।

स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से आग्रह किया है कि प्लेटफ़ॉर्म तक सुरक्षित पहुंच का स्थायी समाधान जल्द से जल्द तैयार किया जाए, ताकि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने के लिए मजबूर न हों।

Latest articles

फरीदाबाद में इन सेक्टरों के विकास को मिली हरी झंडी, लोगों को मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के दो महत्वपूर्ण इलाकों सेक्टर-77 और...

फरीदाबाद में अब हर सरकारी प्रोजेक्ट पर नज़र रखना हुआ आसान, हर साइट पर लगेगा क्यूआर कोड

जिले में चल रही किसी भी सरकारी परियोजना का पूरा ब्योरा अब आम लोगों...

फरीदाबाद का यह फ्लाईओवर निर्माण हुआ तेज, 2026 तक मिलेगा बड़ा फायदा?

प्याला रेलवे फाटक पर वर्षों से बनी हुई जाम की समस्या अब धीरे-धीरे खत्म...

फरीदाबाद दिल्ली लिंक रोड का पुनर्निर्माण हुआ शुरू, 50 हजार यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

फरीदाबाद से रोजाना दिल्ली और नोएडा की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत...

More like this