HomeFaridabadफरीदाबाद में शाम को घट जाती हैं गुरुग्राम रूट की बसें, नौकरीपेशा...

फरीदाबाद में शाम को घट जाती हैं गुरुग्राम रूट की बसें, नौकरीपेशा यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

Published on

बल्लभगढ़ डिपो से गुरुग्राम रूट पर दिन के समय लगभग हर 9 मिनट में बस सेवा उपलब्ध होती है, लेकिन शाम होते-होते यह व्यवस्था डगमगा जाती है। खासकर 7 बजे के बाद बसों की संख्या कम हो जाने से नौकरीपेशा यात्रियों को घर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में लोग कैब या निजी वाहनों का सहारा लेते हैं।

फरीदाबाद में शाम को घट जाती हैं गुरुग्राम रूट की बसें, नौकरीपेशा यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

बल्लभगढ़ से गुरुग्राम जाने वाली अधिकांश बसें वाया फरीदाबाद चलाई जाती हैं। इस रूट पर रोडवेज के साथ-साथ निजी बसों का भी संचालन होता है। सरकार ने इस रूट पर 15 बसों के संचालन की अनुमति दे रखी है, लेकिन इसके बावजूद शाम के समय रोडवेज बसें आसानी से नहीं मिल पातीं। ऐसे में यात्रियों को निजी बसों या कैब पर निर्भर होना पड़ता है।

फरीदाबाद में शाम को घट जाती हैं गुरुग्राम रूट की बसें, नौकरीपेशा यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

शाम को होने वाले जाम भी बड़ी समस्या हैं। रोडवेज बस चालकों का कहना है कि टोल और अन्य प्रमुख पॉइंट्स पर ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण बसें देरी से डिपो पहुंचती हैं, जिससे कई बार उनका निर्धारित समय प्रभावित हो जाता है।

फरीदाबाद में शाम को घट जाती हैं गुरुग्राम रूट की बसें, नौकरीपेशा यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

संस्थान प्रबंधक जगबीर राठी का कहना है कि यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए समय के अनुसार बसों को रवाना करने की पूरी कोशिश की जाती है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this