HomeFaridabadफरीदाबाद का यह मार्ग फिर हुआ जर्जर, नौ महीने की मरम्मत बेअसर,...

फरीदाबाद का यह मार्ग फिर हुआ जर्जर, नौ महीने की मरम्मत बेअसर, ग्रामीणों ने नई सड़क निर्माण की उठाई मांग

Published on

फरीदाबाद में हीरापुर से छांयसा गांव को जोड़ने वाला मार्केट कमेटी का मुख्य मार्ग एक बार फिर अपनी खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। करीब नौ महीने पहले इस सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन तब भी ग्रामीणों ने इसे पूरी तरह दोबारा बनाने की मांग रखी थी। विभाग द्वारा केवल पैचवर्क किये जाने का नतीजा अब सामने है सड़क फिर से टूट चुकी है और उस पर चलना लोगों के लिए चुनौती बन गया है।

फरीदाबाद का यह मार्ग फिर हुआ जर्जर, नौ महीने की मरम्मत बेअसर, ग्रामीणों ने नई सड़क निर्माण की उठाई मांग

गांव के सरपंच प्रतिनिधि कमल कौशिक ने बताया कि सड़क कई जगहों से उखड़ चुकी है और जगह-जगह मिट्टी बाहर आ गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि मौजूदा हालत में कोई भी वाहन इस मार्ग से सुरक्षित होकर नहीं गुजर सकता। आए दिन गड्ढों और फिसलन के कारण दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के दौरान बेहद खराब गुणवत्ता का काम किया गया, जिसकी वजह से सड़क कुछ ही महीनों में फिर से उखड़ गई।

फरीदाबाद का यह मार्ग फिर हुआ जर्जर, नौ महीने की मरम्मत बेअसर, ग्रामीणों ने नई सड़क निर्माण की उठाई मांग

स्थानीय किसान नरेश कौशिक ने बताया कि इस मार्ग के दोनों ओर उनकी खेती है, जहां रोजाना आना-जाना पड़ता है। लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण खेतों तक पहुंचना भी दुष्कर हो गया है। सड़क किनारे उगे बेतरतीब झाड़-झंखाड़ और पेड़ पौधे रास्ते को और खतरनाक बना देते हैं। कई जगहों पर झाड़ियां इतनी बढ़ चुकी हैं कि वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है।

फरीदाबाद का यह मार्ग फिर हुआ जर्जर, नौ महीने की मरम्मत बेअसर, ग्रामीणों ने नई सड़क निर्माण की उठाई मांग

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना स्कूल के बच्चे, नौकरीपेशा लोग और किसान बड़ी संख्या में गुजरते हैं। खराब सड़क अब इनके लिए रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी है। स्थिति यह है कि कई लोग मजबूरी में वैकल्पिक रास्तों से होकर जा रहे हैं, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।

फरीदाबाद का यह मार्ग फिर हुआ जर्जर, नौ महीने की मरम्मत बेअसर, ग्रामीणों ने नई सड़क निर्माण की उठाई मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अब केवल पैचवर्क नहीं, बल्कि पूरी सड़क को नए सिरे से बनाया जाए, ताकि बार-बार होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this