HomeFaridabadफरीदाबाद में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, स्ट्रीट लाइटें हो रही बंद,...

फरीदाबाद में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, स्ट्रीट लाइटें हो रही बंद, सड़कों पर सन्नाटा

Published on

हार्डवेयर चौक से सेक्टर-22/23 रोड की स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बंद पड़ी हैं, जिसके चलते इस पूरे stretch में शाम ढलते ही गहरा अंधेरा छा जाता है। रोशनी न होने की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को हर रोज खतरे के बीच गुजरना पड़ रहा है।

फरीदाबाद में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, स्ट्रीट लाइटें हो रही बंद, सड़कों पर सन्नाटा

लोगों का कहना है कि अंधेरा घिरते ही सड़क पर बने गड्ढे, टूटे हिस्से और मोड़ दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है। कई बाइक सवार फिसलने और सामने से आने वाले वाहनों से बाल-बाल बच चुके हैं।

फरीदाबाद में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, स्ट्रीट लाइटें हो रही बंद, सड़कों पर सन्नाटा

इलाके की महिलाएँ भी अंधेरे के कारण असुरक्षित महसूस कर रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने की वजह से शाम के बाद सड़क पर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। निवासियों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।

फरीदाबाद में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, स्ट्रीट लाइटें हो रही बंद, सड़कों पर सन्नाटा

निवासी सतबीर ने बताया कि कई शिकायतें दर्ज कराई गईं, पर जिम्मेदार विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं राहगीर सुमित सिंह का कहना है कि अगर जल्द लाइटें ठीक नहीं की गईं, तो कोई बड़ी दुर्घटना होने में देर नहीं लगेगी। लोगों ने प्रशासन से तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि आवाजाही सुरक्षित हो सके।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this