HomeFaridabadफरीदाबाद में लावारिस पशु बन रहे मुसीबत, सड़कों पर जाम और हादसों...

फरीदाबाद में लावारिस पशु बन रहे मुसीबत, सड़कों पर जाम और हादसों का खतरा बढ़ा

Published on

शहर की प्रमुख सड़कों पर लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। गाय, बैल और अन्य मवेशी दिनभर सड़कों पर विचरण करते रहते हैं, जिससे यातायात लगातार बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। व्यस्त चौराहों और बाजारों में अचानक पशुओं के आ जाने से वाहनों की लाइन लग जाती है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

फरीदाबाद में लावारिस पशु बन रहे मुसीबत, सड़कों पर जाम और हादसों का खतरा बढ़ा

डबुआ कॉलोनी निवासी कविता बताती हैं कि शाम होते ही सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार मवेशी अचानक दौड़ पड़ते हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है। संजय कॉलोनी के सुरेश के अनुसार, बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस है। उनका कहना है कि बच्चे भी डर की वजह से सड़कों पर खेलने नहीं निकलते।

फरीदाबाद में लावारिस पशु बन रहे मुसीबत, सड़कों पर जाम और हादसों का खतरा बढ़ा

जवाहर कॉलोनी के ओम प्रकाश बताते हैं कि लावारिस पशुओं की वजह से रोज जाम की समस्या पैदा होती है, लेकिन प्रशासन केवल आश्वासन देकर चुप बैठ जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की टीमें लंबे समय से सड़कों पर नजर नहीं आ रहीं, जिसके चलते हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

फरीदाबाद में लावारिस पशु बन रहे मुसीबत, सड़कों पर जाम और हादसों का खतरा बढ़ा

नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत विशेष अभियान चलाकर सड़कों से आक्रामक और लावारिस पशुओं को हटाए और उन्हें सुरक्षित स्थलों पर भेजे, ताकि दुर्घटनाओं और यातायात अव्यवस्था पर रोक लग सके।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this