HomeFaridabadफरीदाबाद में परिचालकों की हड़ताल से सिटी बस सेवा 4.5 घंटे ठप,...

फरीदाबाद में परिचालकों की हड़ताल से सिटी बस सेवा 4.5 घंटे ठप, हजारों यात्री और छात्र परेशान

Published on

फरीदाबाद में बुधवार सुबह  सिटी बस सेवा करीब साढ़े चार घंटे ठप रही। परिचालकों के ड्यूटी पर न पहुंचने के कारण बसें सुबह निर्धारित समय पर डिपो से नहीं निकल सकीं, जिससे आम यात्रियों से लेकर कॉलेज जाने वाले छात्रों तक सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस संचालन करीब साढ़े 10 बजे जाकर सामान्य हो पाया, जब कुछ परिचालक डिपो पहुंचे।

फरीदाबाद में परिचालकों की हड़ताल से सिटी बस सेवा 4.5 घंटे ठप, हजारों यात्री और छात्र परेशान

जानकारी के अनुसार, सिटी बस सेवा में तैनात परिचालकों की मांग है कि उन्हें गुरुग्राम से बल्लभगढ़ आने-जाने के लिए फिर से कन्वेंस सुविधा दी जाए। पहले एफएमडीए की ओर से चालक और परिचालकों के लिए शटल बस चलाई जाती थी, लेकिन विभाग ने यह व्यवस्था बंद कर दी है। इसी निर्णय के विरोध में बुधवार सुबह कोई भी परिचालक बल्लभगढ़ डिपो नहीं पहुंचा और उन्होंने गुरुग्राम में अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल कर दी।

फरीदाबाद में परिचालकों की हड़ताल से सिटी बस सेवा 4.5 घंटे ठप, हजारों यात्री और छात्र परेशान

फरीदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण शहर और स्मार्ट सिटी के गांवों को जोड़ने के लिए 10 रूटों पर 50 बसें चलाता है। रोजाना ढाई से तीन हजार लोग इन बसों में सफर करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या कॉलेज छात्रों की भी है। सुबह बसें न चलने से इन सभी यात्रियों को वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े।

Latest articles

फरीदाबाद के इस बस डिपो का प्रशिक्षण कार्यालय जर्जर, मरम्मत न होने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ीं

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो परिसर में करीब आठ वर्ष पहले तैयार किया गया...

फरीदाबाद के इस रेलवे अंडरपास का होगा पुनर्निर्माण जल्द, एचएसवीपी ने तैयार की विस्तृत सुधार योजना

फरीदाबाद के सेक्टर-45 और सेक्टर-46 को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास को आधुनिक रूप देने...

फरीदाबाद में आवारा कुत्तों पर सख्त कार्रवाई शुरू, निगम जिलेभर में एबीसी व एंटी-रेबीज अभियान लागू करेगा

फरीदाबाद में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए नगर निगम...

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में बस सेवा बंद, कई अन्य क्षेत्रों में आवागमन संकट गहराया

ग्रेटर फरीदाबाद से जुड़े सेक्टर-70 और इसके आसपास की सोसायटियों आगमन, रॉयल हेरिटेज सहित...

More like this