Categories: Uncategorized

सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार सोना पहुंचा 50 हजार के पार

कोरोना वायरस संकट के बीच सोना-चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड उचाईयों को छुआ है। भारत में सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई। भारतीय बाज़ार में सोने और चांदी की कीमतों में एक दिन में काफी तेजी आई है।

फिलहाल के समय में चांदी का भाव 60,000 रुपए प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है। इसी तरह सोना भी 50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर है। लेकिन सवाल यह है कि कोरोना काल में सोने और चांदी की कीमतें क्यों बड़ रही हैं।

सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार सोना पहुंचा 50 हजार के पार

गेडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय गेडिया के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण खनन कार्य प्रभावित होने और आपूर्ति बाधित होने से चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

इसके साथ ही कोरोना काल में निवेश के सुरक्षित साधन की तरफ निवेशकों का रुझान बढ़ा है। यही वजह है कि मंहगी धातुओं की कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है।

एमसीएक्स पर अगस्त सोना वायदा एक फीसदी बढ़कर 50,010 रुपए प्रति दस ग्राम के नए स्तर पर पहुंच गया। ये पहली बार है जब भारत में सोने की कीमतों ने वायदा बाज़ार में पहली बार 50,000 का आंकड़ा छुआ है।

इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है। गौरलतब है कि आमेरिकी डॉलर में सुस्ती और दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और अधिक प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद ने सोने और चांदी समेत कीमतों धातुओं की कीमतें बढ़ा दी हैं।

कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन की उम्मीद के चलते उध्योगिक गतिविधियों में तेजी आने से चांदी में तेजी आई है। कोरोना महामारी से होने वाले आर्थिक संकट से उबरने के लिए यूरोपियन नेताओं ने 8,650 लाख अमेरिकी डॉलर की प्रोत्साहन योजना पर सहमति जताई है। जानकारों ने आशंका जताई है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

Written by – Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago