हरियाणा डाक विभाग में नौकरी करने का मौका, ये है आवेदन का तरीका

हरियाणा डाक विभाग में नौकरी करने का मौका : महामारी कोरोना ने बहुत से लोगों की नौकरियां लील ली हैं | नौकरी पाने के लिए युवा हो या कोई बड़ा सभी बहुत प्रयास कर रहे हैं | कोरोना काल में हरियाणा पोस्टल सर्किल ने पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट और एमटीएस स्टाफ के 58 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उमीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं | अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौका हो सकता है |

इस दौर में जहां खाने के लाले पड़ रहे हों, लोग भुखमरी से मर रहे हों ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा भर्ती निकालना आरामदायी है | भारत डाक विभाग ने हरियाणा सर्किल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं | डाक विभाग ने पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट और एमटीएस स्टाफ के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं |

हरियाणा डाक विभाग में नौकरी करने का मौका, ये है आवेदन का तरीका

यह समय घर में बिताने के नहीं अपनों के लिए कुछ करने का है, लेकिन सावधानी से | आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है |

आवेदन करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं | आपको बता दें कि भारतीय डाक विभाग हरियाणा सर्किल के अंबाला कार्यालय की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं | उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेंजों के साथ 30 जुलाई से पहले अंबाला कार्यालय में आवेदन भेजना होगा |

चलिए आपको बताते हैं पूरी जानकारी के साथ और कि आप आवेदन कैसे कर सकते हैं |

आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तारीख : 30-07-2020

दूर दराज के लिए आवेदन शुल्क जमा कराने की आखिरी तारीख : 05-08-2020

संस्था का नाम– भारत डाक विभाग (India Postal Department) ने हरियाणा सर्किल

पदों की संख्या- 58

पदों का नाम – पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ।

शैक्षिक योग्यता – आवेदक को पोस्टल असिस्टेंट, पोस्टमैन के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। जबकि एमटीएस के लिए आवेदक को 10वीं पास होना जरूरी है।

आयु सीमा- सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है. जिसमें पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टमैन के पदों के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए. वहीं एमटीएस के पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क– सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है |

कैसे करें आवेदन- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in और haryanapost.gov.in पर विजिट करें |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago