HomeFaridabadफरीदाबाद में महिलाओं का सफर मुश्किल, सिटी बसों में अब तक नहीं...

फरीदाबाद में महिलाओं का सफर मुश्किल, सिटी बसों में अब तक नहीं मिली आरक्षित सीटों की सुविधा

Published on

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में चल रही बस सेवाओं में महिलाओं के लिए अभी तक आरक्षित सीटें नहीं हैं, जिसके चलते कई महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्भवती और बुजुर्ग महिलाओं को अक्सर सीट न मिलने पर खड़े होकर सफर करना पड़ता है।

फरीदाबाद में महिलाओं का सफर मुश्किल, सिटी बसों में अब तक नहीं मिली आरक्षित सीटों की सुविधा

वर्तमान में स्मार्ट सिटी की लाइफ लाइन कही जाने वाली 50 सिटी बसें 10 अलग-अलग रूटों पर संचालित होती हैं और ग्रामीण इलाकों को शहर से जोड़ती हैं। लेकिन इन बसों में महिलाओं के लिए अलग सीट आरक्षण की व्यवस्था नहीं है। कई महिलाओं ने बताया कि यात्रा के दौरान कभी पुरुष सीट दे देते हैं, तो कई बार मना कर देते हैं, जिससे उन्हें असुविधा होती है।

फरीदाबाद में महिलाओं का सफर मुश्किल, सिटी बसों में अब तक नहीं मिली आरक्षित सीटों की सुविधा

इस मुद्दे पर कई बार महिला यात्रियों की ओर से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उनकी मांग है कि अन्य राज्यों की बसों की तरह यहां भी कम से कम दो से तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जानी चाहिए, ताकि उन्हें सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके।

फरीदाबाद में महिलाओं का सफर मुश्किल, सिटी बसों में अब तक नहीं मिली आरक्षित सीटों की सुविधा

वहीं दिव्यांग यात्रियों के लिए बसों में पहले से दो सीटें आरक्षित हैं। सिटी बस इंचार्ज अंकित के अनुसार महिलाओं के लिए कोई अलग सीट व्यवस्था नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर परिचालक उनकी मदद करते हैं और सीट दिलवाने की कोशिश करते हैं।

फरीदाबाद में महिलाओं का सफर मुश्किल, सिटी बसों में अब तक नहीं मिली आरक्षित सीटों की सुविधा

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this