HomeFaridabadफरीदाबाद में नहीं थम रहे निर्माण कार्य, हवा में उड़ती धूल से...

फरीदाबाद में नहीं थम रहे निर्माण कार्य, हवा में उड़ती धूल से AQI फिर खराब स्तर पर

Published on

जिले में ग्रेप-3 लागू होने के बावजूद निर्माण गतिविधियों पर रोक प्रभावी नहीं दिख रही है। खुले में धूल उड़ाने वाले काम लगातार जारी हैं और वाहनों से उठने वाली मिट्टी ने स्थिति और खराब कर दी है। मंगलवार को फरीदाबाद और बल्लभगढ़ दोनों ही जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 220 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

फरीदाबाद में नहीं थम रहे निर्माण कार्य, हवा में उड़ती धूल से AQI फिर खराब स्तर पर

लोगों का कहना है कि इन आंकड़ों पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है क्योंकि कई बार एक ही दिन में प्रदूषण स्तर असामान्य रूप से घट-बढ़ जाता है। हालांकि मंगलवार को सोमवार की तुलना में बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा, लेकिन शहर में जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्यों, सड़कों पर जलते तंदूर और उड़ती धूल ने हवा को लगातार दूषित बनाए रखा।

फरीदाबाद में नहीं थम रहे निर्माण कार्य, हवा में उड़ती धूल से AQI फिर खराब स्तर पर

जवाहर कॉलोनी में मंगलवार को कई स्थानों पर निर्माण कार्य चलते देखे गए। सारन और मेवला महाराजपुर के आरोग्य मंदिर के पास भी बिना रोक-टोक निर्माण जारी रहा। इन जगहों पर निर्माण सामग्री खुले में सड़क किनारे पड़ी थी, जिससे गुजरते वाहनों की हवा से धूल उड़कर लोगों की आंखों व नाक तक पहुंच रही थी।

फरीदाबाद में नहीं थम रहे निर्माण कार्य, हवा में उड़ती धूल से AQI फिर खराब स्तर पर

उधर सेक्टर 21 में एक बड़े भवन का निर्माण तेज गति से चलता दिखा। मजदूरों ने बताया कि कई दिनों से काम इसी तरह चल रहा है। सेक्टर 16A समेत अन्य इलाकों में भी निर्माण कार्यों के चलते धूल प्रदूषण बढ़ा हुआ है। वहीं सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर के सामने धूल से भरे खाली मैदान में युवकों को कार दौड़ाते देखा गया, जिससे भारी मात्रा में धूल हवा में फैल गई।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this