HomeFaridabadफरीदाबाद में ओवरलोडिंग ऑटो पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान तेज, ऑटो चालकों...

फरीदाबाद में ओवरलोडिंग ऑटो पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान तेज, ऑटो चालकों की मनमानी से बढ़ी परेशानी

Published on

फरीदाबाद में ऑटो चालकों की मनमानी से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य सड़कों पर जगह-जगह ऑटो के खड़े होने से ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है। इसके साथ ही ओवरलोडिंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। कई बार चालक एक ऑटो में छह से सात यात्रियों को ठूंसकर बैठा लेते हैं आगे तीन और पीछे चार जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

फरीदाबाद में ओवरलोडिंग ऑटो पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान तेज, ऑटो चालकों की मनमानी से बढ़ी परेशानी

यात्रियों का कहना है कि ऑटो चालक अक्सर जबरन अतिरिक्त सवारियां चढ़ा देते हैं। मना करने पर भी चालक उनकी बात नहीं सुनते, जिससे यात्रियों की असुविधा और जोखिम दोनों ही बढ़ जाते हैं।

फरीदाबाद में ओवरलोडिंग ऑटो पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान तेज, ऑटो चालकों की मनमानी से बढ़ी परेशानी

सबसे अधिक अव्यवस्था अजरौंदा मेट्रो स्टेशन, बीके चौक, बल्लभगढ़ मोड़, बाटा मेट्रो स्टेशन, नीलम चौक, सोहना रोड, हार्डवेयर चौक, बड़खल और ओल्ड फरीदाबाद जैसे व्यस्त स्थानों पर देखी जा सकती है। यहां बड़ी संख्या में खड़े ऑटो सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लेते हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है।

फरीदाबाद में ओवरलोडिंग ऑटो पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान तेज, ऑटो चालकों की मनमानी से बढ़ी परेशानी

स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों पर तैनात होकर नियम तोड़ने वाले ऑटो चालकों के चालान कर रहे हैं और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दे रहे हैं। साथ ही आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे ओवरलोड ऑटो में यात्रा न करें, क्योंकि यह सीधे तौर पर उनकी सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this