HomeFaridabadफरीदाबाद हुआ प्रदूषण से बेहाल, AQI हुआ 250 के पार, अस्पतालों में...

फरीदाबाद हुआ प्रदूषण से बेहाल, AQI हुआ 250 के पार, अस्पतालों में बढ़े मरीज

Published on

फरीदाबाद में प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है और लोगों को इससे राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार सुबह शहर की हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 से ऊपर दर्ज किया गया। दोपहर में हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन हवा की गुणवत्ता फिर भी खराब श्रेणी से बाहर नहीं निकल सकी।

फरीदाबाद हुआ प्रदूषण से बेहाल, AQI हुआ 250 के पार, अस्पतालों में बढ़े मरीज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को बल्लभगढ़ का एक्यूआई 266 तक पहुंच गया था, जबकि फरीदाबाद का एक्यूआई 212 दर्ज हुआ। पिछले एक सप्ताह में शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदूषण स्तर लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है।

सुबह और देर शाम हवा की गति कम होते ही वातावरण में प्रदूषित कण तेजी से बढ़ जाते हैं, जिससे एक्यूआई में अचानक उछाल आता है। शनिवार सुबह भी कम तापमान और धीमी हवा के कारण स्थिति बदतर रही, हालांकि दोपहर में करीब छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने पर सूचकांक में हल्की गिरावट दिखाई दी।

फरीदाबाद हुआ प्रदूषण से बेहाल, AQI हुआ 250 के पार, अस्पतालों में बढ़े मरीज

प्रदूषित हवा का असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिख रहा है। शहरभर से आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द और थकान की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे खतरनाक स्तर बताते हुए लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी है।

अस्पतालों में भी इसका असर स्पष्ट तौर पर देखा जा रहा है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की सामान्य व श्वास रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या पिछले एक महीने में लगभग 20 प्रतिशत बढ़ गई है। निजी अस्पतालों में भी यही स्थिति बनी हुई है।

फरीदाबाद हुआ प्रदूषण से बेहाल, AQI हुआ 250 के पार, अस्पतालों में बढ़े मरीज

सेक्टर-16 स्थित मैरिंगो एशिया अस्पताल की न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा शर्मा के अनुसार प्रदूषण बढ़ने के साथ तनाव, चिड़चिड़ापन और सिरदर्द जैसे मामले तेज़ी से बढ़े हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सुबह व शाम के समय बाहर निकलने से बचें, आवश्यकता पड़ने पर मास्क जरूर पहनें और धूप निकलने के बाद ही बाहरी गतिविधियां करें। साथ ही पुराने मरीजों को दवाएं समय पर लेने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Latest articles

फरीदाबाद के इस बस डिपो का प्रशिक्षण कार्यालय जर्जर, मरम्मत न होने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ीं

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो परिसर में करीब आठ वर्ष पहले तैयार किया गया...

फरीदाबाद के इस रेलवे अंडरपास का होगा पुनर्निर्माण जल्द, एचएसवीपी ने तैयार की विस्तृत सुधार योजना

फरीदाबाद के सेक्टर-45 और सेक्टर-46 को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास को आधुनिक रूप देने...

फरीदाबाद में आवारा कुत्तों पर सख्त कार्रवाई शुरू, निगम जिलेभर में एबीसी व एंटी-रेबीज अभियान लागू करेगा

फरीदाबाद में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए नगर निगम...

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में बस सेवा बंद, कई अन्य क्षेत्रों में आवागमन संकट गहराया

ग्रेटर फरीदाबाद से जुड़े सेक्टर-70 और इसके आसपास की सोसायटियों आगमन, रॉयल हेरिटेज सहित...

More like this