फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में पानी संकट अब विकराल रूप ले चुका है। कई वर्षों से चली आ रही कमी अब इस हद तक पहुँच गई है कि इलाके में चार–पांच दिन में केवल एक बार ही सप्लाई मिल पाती है। इससे लोगों का रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या इतनी गंभीर है कि टंकी और पाइपलाइन के निर्माण की योजनाएँ तो बार-बार घोषित हुईं, लेकिन वास्तविक काम आज तक शुरू नहीं हुआ।

कई घरों में खारा पानी पहुंच रहा है और कई बार सप्लाई होने वाला पानी गंदा और बदबूदार होता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर लोग बेहद परेशान हैं।सीमा और लता नामक निवासियों ने बताया कि पानी न आने पर उन्हें टैंकर का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन टैंकर मालिक मनमाने दाम वसूलते हैं, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नगर निगम को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

सीमा और लता नामक निवासियों ने बताया कि पानी न आने पर उन्हें टैंकर का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन टैंकर मालिक मनमाने दाम वसूलते हैं, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नगर निगम को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।



