HomeFaridabadफरीदाबाद के इस स्टेडियम की है  खस्ताहाल, टूटे उपकरण और जर्जर प्रतिमाएं...

फरीदाबाद के इस स्टेडियम की है  खस्ताहाल, टूटे उपकरण और जर्जर प्रतिमाएं खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल

Published on

रोहतक में बास्केटबॉल कोर्ट पर हुए हादसे के बाद फरीदाबाद के खिलाड़ी और कोच भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। इसकी बड़ी वजह यह है कि जिले के कई खेल मैदानों की हालत बेहद खराब है। पाली स्थित बुध सिंह स्टेडियम तो हालत के हिसाब से सबसे खराब स्टेडियमों में गिना जा रहा है। स्टेडियम में कदम रखते ही चारों तरफ फैली झाड़ियां, कचरा और टूटी-फूटी सुविधाएं खिलाड़ियों के उत्साह को ठंडा कर देती हैं।

फरीदाबाद के इस स्टेडियम की है  खस्ताहाल, टूटे उपकरण और जर्जर प्रतिमाएं खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल

कबड्डी ग्राउंड पर सूखे पत्तों और टूटी डालियों का ढेर लगा है। वहीं एक नया अखाड़ा जरूर दिखाई देता है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार इसे खिलाड़ियों ने खुद अपनी मेहनत से तैयार किया है, किसी सरकारी सहायता से नहीं। कभी यहां बड़े टूर्नामेंट और कार्यक्रम आयोजित हुआ करते थे। इसी साल स्वतंत्रता दिवस पर यहां भव्य समारोह भी हुआ था, जहां नेताओं ने मरम्मत करवाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक एक ईंट भी नहीं लगी।

फरीदाबाद के इस स्टेडियम की है  खस्ताहाल, टूटे उपकरण और जर्जर प्रतिमाएं खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल

स्टेडियम का शौचालय पूरी तरह जर्जर होकर बंद पड़ा है। भीतर फ्लश टूटे हुए हैं और बाहर पूरा इलाका जंगल जैसा बन चुका है। जिम के लिए बनाया कमरा भी बंद है, जहां जिम उपकरण टूटे-फूटे हाल में कमरे के अंदर और बाहर कबाड़ की तरह पड़े हैं।

फरीदाबाद के इस स्टेडियम की है  खस्ताहाल, टूटे उपकरण और जर्जर प्रतिमाएं खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल

स्टेडियम में लगी महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की स्थिति भी चिंताजनक है। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का एक हाथ टूटा हुआ है। वहीं महारानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, सरदार पटेल और चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमाएं भी करीब दो दशक पुरानी हैं और वर्षों से उन पर न रंगाई हुई है और न मरम्मत। कई प्रतिमाएं किसी भी समय गिर सकती हैं। स्टेडियम निर्माण के समय लगाए गए शिलालेख पर लिखी जानकारी वाला पत्थर भी टूटकर नीचे गिर चुका है।

Latest articles

फरीदाबाद के इस बस डिपो का प्रशिक्षण कार्यालय जर्जर, मरम्मत न होने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ीं

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो परिसर में करीब आठ वर्ष पहले तैयार किया गया...

फरीदाबाद के इस रेलवे अंडरपास का होगा पुनर्निर्माण जल्द, एचएसवीपी ने तैयार की विस्तृत सुधार योजना

फरीदाबाद के सेक्टर-45 और सेक्टर-46 को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास को आधुनिक रूप देने...

फरीदाबाद में आवारा कुत्तों पर सख्त कार्रवाई शुरू, निगम जिलेभर में एबीसी व एंटी-रेबीज अभियान लागू करेगा

फरीदाबाद में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए नगर निगम...

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में बस सेवा बंद, कई अन्य क्षेत्रों में आवागमन संकट गहराया

ग्रेटर फरीदाबाद से जुड़े सेक्टर-70 और इसके आसपास की सोसायटियों आगमन, रॉयल हेरिटेज सहित...

More like this