Categories: GovernmentPolitics

हरियाणा सरकार करेगी गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच, जानिए क्या है पूरा मामला

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट को दी गई जमीन की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है |

हरियाणा की मुख्य सचिव ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव को पत्र लिखकर जल्द से जल्द प्रदेश में तीनों ट्रस्टों को दी गई जमीन की जानकारी मांगी है |

हरियाणा सरकार करेगी गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच, जानिए क्या है पूरा मामला

देशभर में इन तीनों ट्रस्ट के लेनदेन और जमीन की जांच एक केंद्रीय कमेटी कर रही है इसी कमेटी ने हरियाणा सरकार से यह जानकारी मांगी थी हाल ही में राजीव गांधी फाउंडेशन द्वारा चाइना के दूतावास से फंड लेने का खुलासा होने के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी |

मुख्य सचिव ने पूछा क्या इन ट्रस्टों को प्रदेश में कोई जमीन दी गई है और अगर दी गई है तो कहां-कहां और कितनी जमीन इन ट्रस्टों को मिली है शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव ने भी अपने विभाग के तमाम अधिकारियों को जल्द से जल्द जानकारी मुहैया कराने के आदेश दिए हैं

राजीव गांधी फाउंडेशन का घोटाला आया सामने

हरियाणा में 2005 से 2014 के बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार की सरकार थी आरोप है कि इस दौरान कांग्रेस के कई ट्रस्ट और गांधी-नेहरू परिवार के लिए कई संपत्तियां जुटाई गई थीं. कुछ संपत्तियों की पहले से जांच चल रही है अब केंद्र सरकार के पत्र के बाद गांधी-नेहरू परिवार की बाकी संपत्तियों की जांच के आदेश दिए गए हैं |

आपको बता दे की, केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा सरकार को राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की जांच का आदेश दिया गया है इसके बाद मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को जांच की जिम्मेदारी दी है | असल में 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश को प्रियंका गांधी के हवाले किया है।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और प्रधानमंत्री राहत कोष से चंदा दिए जाने की खबरों के बाद केंद्र सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े ट्रस्ट और फाउंडेशन की जांच का आदेश दिया था राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की जांच होनी है. इसके लिए एक कमेटी बना दी गई है |

लखनऊ की कोठी में ठहरेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस की सबसे ताकतवर महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कब ले लखनऊ को अपना आशियाना बनाएंगी। इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

लेकिन लखनऊ में प्रियंका गांधी के लिए राजधानी लखनऊ के कौल हाउस में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां प्रियंका गांधी की निजता और सिक्योरिटी को देखते हुए इसे तैयार किया जा रहा है। हालांकि प्रियंका गांधी को इस महीने के आखिर तक दिल्ली के लोधी रोड़ स्थित आवास को खाली करना है।

फिलहाल लखनऊ की कोठी को यूपी दौरे के दौरान ठहरने के लिए ठीक किया जा रहा था। यहां पर कोठी की मरम्मत,निर्माण और रंग रोगन किया गया है। जबकि उनके ठहरने, स्टाफ के लिए आफिस और सुरक्षाकर्मियों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव की सुरक्षा में लगी टीम ने कुछ दिनों पहले कौल हाउस का दौरा किया था।

Written by- Prashant K Sonni

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago