Categories: Health

फरीदाबाद में अब कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट हुआ 77.9, मरीजों के दुगना होने की दर हुई 22 दिन

हरियाणा का फरीदाबाद जिला एकमात्र ऐसा जिला है जिसमें कोरोना वायरस के मामले दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहें है, लेकिन वहीं दूसरी ओर अब जिले में कोरोना से संक्रमित होकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में लगातार इजाफा होता देखा जा रहा है।

आपको बता दें रविवार तक ठीक होने वाले मरीजों की दर 78.3 फ़ीसदी थी।

जो अब रविवार को बढ़कर 77.9 तक हो चुकी हैं। आपको बता दें जिले में अभी तक 124 मरीज की मौत हो चुकी है। वही अभी तक जिले में 7932 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं

जबकि 6217 लोग इस वायरस को मात देकर स्वस्थ होकर अपने घर को लौट चुके हैं। वहीं अभी कोरोना के मरीजों के दोगुना होने की दर 22 दिन हैं।

अभी तक 54635 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 321 की सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है वही अभी तक पूरे जिले में 38666 लोक स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस पर है।

आपको यह भी बता दे कि अब संक्रमित मरीजों का इलाज प्लाजमा थेरेपी के माध्यम से किया जा रहा है, और इससे मरीजों के ठीक होने की रेट भी बढ़ी है।

इसलिए अधिक से अधिक लोगों को मोटिवेट किया जा रहा है कि यह प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आए इसके लिए फरीदाबाद में प्लाज़्मा बैंक की स्थापना भी की जा चुकी हैं। कुछ समय पहले तक फरीदाबाद जिले के स्वास्थ्य विभाग के पास इतने साधन नहीं थे कि संक्रमित मरीजों की बढ़ती रफ्तार पर लगाम लगाया जा सके।

अब धीरे-धीरे स्वास्थ्य विभाग कितना सक्षम हो रहा है कि वह जल्द से जल्द मरीजों को ठीक करने में कामयाबी हासिल कर रहे हैं। यह फरीदाबाद के लिए राहत की खबर है कि अब रिकवरी रेट भी बढ़ गया है।

इसका अर्थ यह नहीं है कि अब लोग कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बरते और बेफिक्र होकर यहां वहां घूम ने निकल पड़े।

अभी भी लोगों को जरूरत है कि वह इस वायरस से बचने के लिए पूरी तरह सावधानी बरतें और फरीदाबाद प्रशासन का सहयोग करें ताकि को खत्म कर सकें कोरोना वायरस से मुक्त कर सकें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago