Categories: Crime

फरीदाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ एक्शन के मूड में, आज फिर तीन आरोपी धरे गए

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में आदर्श नगर बल्लभगढ़ के रहने वाले तीन आरोपी विक्रम सिंह उर्फ़ डिसल्वा, कपिल, सौरभ उर्फ कुणाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि आरोपी विक्रम अपने भाई टिंकू सिंह उर्फ़ राधे और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से शराब बेचने व सट्टा खाई वाली करने का अवैध धन्धा करता है।

फरीदाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ एक्शन के मूड में, आज फिर तीन आरोपी धरे गए

आरोपी विक्रम ने इस काम में कपिल और सौरभ को अपने साथ लगा रखा है तथा इन लड़कों को इनकी सुरक्षा का व अपना दबदबा बनाने के लिए अवैध हथियार देकर अवैध धन्धे में लगा रखा है।

आरोपी विक्रम ने पूछताछ पर बतलाया कि कुछ समय पहले कातिया निवासी मछ्गर के आदमी हमारे को धमका कर यह धन्धा ना करने की धमकी देकर अंजाम भुगतने के लिए कहकर गये थे।

जिसपर आरोपी विक्रम ने अपने पास सट्टा खाई वाली के काम के लिए रखा आरोपी सौरभ जो अलीगढ UP का रहने वाला है के माध्यम से संजीत नाम के लडके से सम्पर्क करके अलीगढ UP से तीन अवैध देशी पिस्तौल व 04 अवेध देसी कट्टे 60 हजार रुपये में आरोपी विक्रम खरीद कर लाया था।

पूछताछ पर आरोपी सौरभ और कपिल ने बताया कि आरोपी विक्रम ने कहा था कि मच्छगर निवासी कातिया हम पर कभी भी हमला कर सकता है जिसके चलते हम दोनों को हथियार दिए हुए थे। श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना आदर्श नगर में आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

आरोपी विक्रम के अन्य साथियों से अभी और अवैध असला बरामद होना बकाया है।

आरोपी विक्रम का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है जिसके खिलाफ पहले भी मु० न० 717 दिनांक 20.10.14 धारा 148, 149, 323, 342, 452, 427, 506 IPC थाना शहर बल्लबगढ़ में दर्ज है।

तीनों आरोपियों से एक देसी कट्टा, दो देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया ।पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago